/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/08/Utni-ke-Doodh-ke-Fayde.webp)
Utni ke Doodh ke Fayde: ऊंट और ऊंटनी को रेगिस्तान का जहाज कहा जाता है। ऊंट और ऊंटनी के बिना रेगिस्तान की कल्पना करना ही आश्चर्य की बात होगी।
इसी के साथ आज हम आपको एक ऐसी बात बताने जा रहे जो आपको चौंका सकती है। भारत में सबसे ज्यादा ऊंट और ऊंटनी राजस्थान के रेगिस्तानी क्षेत्रों में पाए जाते हैं।
यहां रहने वाले लोग इन्हें पालते हैं और इनकी मदद से ही अपनी रोजी-रोटी चलाते हैं। हम आपको बता दें कि ऊंटनी के दूध को औषधीय माना जाता है।
https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1812073386463432870
इसमें सबसे ज्यादा प्रोटीन होता है जो कि हड्डियों की सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद होता है। ऊंटनी का दूध कई बीमारियों को दूर करता है।
इसके अलावा ऊंटनी के दूध में सैचुरेटेड की मात्रा कम होती है जिससे की यह डायबिटीज के पेशेंटों के लिए भी फायदेमंद होता है।
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/Camel-milk-benefits-859x541.webp)
डायबिटीज पेशेंटों के लिए फायदेमंद
ऊंटनी के दूध में मौजूद पोषक तत्व और प्रोटीन डायबिटीज के मरीजों के लिए इंसुलिन की जरूरत को पूरा करता है। इस प्रकार ये ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करता है और डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करता है।
कई रिपोर्ट में देखा गया है कि इंसुलिन इंजेक्शन के उपयोग को खत्म करने के लिए ऊंटनी के दूध को अपने नियमित आहार में लेने से फायदा हुआ है।
ऑटिज्म में है फायदेमंद
ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर एक गंभीर न्यूरोडेवलपमेंटल डिसऑर्डर है जो आपके संचार और सामाजिक संपर्क को प्रभावित करता है।
ऊंटनी के दूध में मौजूद चमत्कारी गुण बच्चों में आत्मकेंद्रित जैसी व्यवहार संबंधी स्थितियों में मदद करता है।
ऊंट के दूध में विटामिन के रूप में बड़ी संख्या में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जिनमें A, C और E के साथ-साथ अन्य जरूरी खनिज भी पाए जाते हैं। जो ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद करते हैं।
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/Utni-ke-Dudh-ke-859x541.webp)
ऊंटनी के दूध से निखरेगी स्कीन
ऊंटनी के दूध में अल्फा हाइड्रोक्सिल अम्ल पाया जाता है। जो कि त्वचा को निखारने का काम करता है। इसका यूज अनेक तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स में भी किया जाता है।
इसके साथ ही इस दूध (Utni ke Doodh ke Fayde) को हर रोज पीने से ब्लड शुगर, इंफेक्शन, तपेदिक, आंत में जलन, गैस्ट्रिक कैंसर, हैपेटाइटिस सी, एड्स, अल्सर, हृदय रोग, गैंगरीन ,किडनी संबंधी बीमारियां नहीं होती है।
इसमें भारी मात्रा में कैल्शियम भी होता है। इससे हड्डियां मजबूत बनती हैं और लंबाई बढ़ाने में भी मदद करती है।
एनीमिया में करता है मदद
ऊंटनी के दूध में आयरन की मात्रा ज्यादा होती है। कई रिपोर्ट्स में पता लगाया है कि इसमें गाय के दूध की तुलना में 10 गुना अधिक आयरन तत्व होता है।
आपको पता होगा कि आयरन लाल रक्त कोशिकाओं का एक महत्वपूर्ण घटक है, दूध का सेवन एनीमिया को रोकने और शरीर के ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने में आपकी मदद करता है।
गठिया (Arthritis) में करेगा आपकी मदद
ऊंटनी के दूध में प्रोटीन और कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है जो कि गठिया से पीड़ित की बीमारी में फायदेमंद है।
ये शरीर की हड्डियों में खनिज तत्वों को बढ़ाता है और हड्डियों को मजबूत रखता है इसलिए हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए आप ऊंटनी का दूध पी सकते हैं।
ये दूध हर तरह से आपके शरीर के लिए लाभकारी होता है।
कितने रुपए लीटर मिलेगा दूध
ऊंटनी का दूध की लगभग 1 लीटर की कीमत 300 से 350 रुपए तक होती है। दूध के महंगे होने के साथ आप समझ सकते हैं इसके कितने फायदे होंगे।
कई बार ऐसा होता है कि अगर आपके आस-पास ऊंट होते हैं तो दूध सस्ता मिलता है और आप कहीं दूर से दूध को मंगाते तो ऐसी स्थिती में कीमत में कुछ अंतर देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें- Honor ने लॉन्च किया शानदार फोल्डेबल फोन, 50MP कैमरे के साथ मिलेंगे धांसू फीचर्स, नया मिलेगा एक्सपीरियंस, जानें कीमत
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें