Advertisment

Gold की कीमत ऐसे करें कैलकुलेट: भाई-दूज पर बहन को गिफ्ट करें ये आभूषण, सोना खरीदते वक्त रखें इन बातों का ध्यान!

Bhai Dooj: 3 नवंबर को भाई-दूज मनाई जाएगी। इस खास त्योहार पर आप अपनी बहन को कुछ गिफ्ट करने के बारे में सोच रहे हैं, सोने के उपहार दे सकते हैं।

author-image
Ujjwal Rai
Gold की कीमत ऐसे करें कैलकुलेट: भाई-दूज पर बहन को गिफ्ट करें ये आभूषण, सोना खरीदते वक्त रखें इन बातों का ध्यान!

Bhai Dooj: आज देशभर में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। इसके बाद 3 नवंबर को भाई-दूज मनाई जाएगी। इस खास त्योहार पर आप अपनी बहन को कुछ गिफ्ट करने के बारे में सोच रहे हैं, सोने के उपहार दे सकते हैं।

Advertisment

सोना खरीदने से पहले कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। फेस्टिव सीजन (Bhai Dooj) में कई बार जानकारी के अभाव में लोगों के साथ ठगी भी हो जाती है। ऐसे में ज्वैलरी खरीदने से पहले आप खुद गहनों की कीमत कैलकुलेट कर सकते हैं।

भाई-दूज पर ये कर सकते हैं गिफ्ट

भाई-दूज (Bhai Dooj) के त्योहार पर आप अपनी बहन को सोने की ज्वेलरी, सोने का सिक्का भी गिफ्ट कर सकते हैं। इनके अलावा आप सोने के कई तरह के आभूषण गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं।

स्टैकेबल रिंग्स

publive-image

आप भाई-दूज (Bhai Dooj) पर अपनी बहन को सोने की स्टैकेबल रिंग्स दे सकते हैं। स्टैकेबल रिंग्स हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करती हैं। अगर इन सोने की डिजाइन के वजन की बात करें ये आपको 2 ग्राम से लेकर 20 ग्राम तक में मिल जाएंगी।

Advertisment

स्वर्ण पेंडेंट

publive-image

सोने के पेंडेंट गिफ्ट (Bhai Dooj) में देना, ये एक बेहतरीन ऑप्शन है। आमतौर पर लोग ज्वेलरी के लिए 18 कैरेट और 22 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल करते हैं। सोने का पेंडेंट चुनते समय कैरेट को समझना बहुत जरूरी है, क्योंकि यह पेंडेंट की दिखावट और उसके टिकाऊपन दोनों को प्रभावित कर सकता है। कई लोग पेंडेंट के लिए 14K या 18K सोना पसंद करते हैं।

सोने की बालिया

publive-image

आप बहन (Bhai Dooj) को सोने की बालियां भी गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं। इसके लिए आप 14 कैरेट में सोने की बालिया खरीदना अच्छा विकल्प है। दरअसल, 14 कैरेट सोने में 58.5% शुद्ध सोना होता है, इसका रंग थोड़ा अधिक गहरा पीला होता है और यह अभी भी एक किफायती विकल्प है। 14 कैरेट सोना अभी भी एक मजबूत और ठोस धातु है जो इसे आभूषण और सोने की बालियों के लिए एक अच्छा विकल्प बनाता है।

ऐसे कैलकुलेट करें दाम

आपको बता दें कि आप 24 कैरेट भाव के आधार पर बाकी कैरेट के दाम भी निकाल सकते हैं। अगर 24 कैरेट सोने के दाम 78,000/10 ग्राम है, तो 1 कैरेट सोने का दाम जानने के लिए आप 78 हजार को 24 से डिवाइड कर लें, जो कि 3 हजार 250 होगा। अब आपको जितना कैरेट का सोना लेना है उतने कैरेट में 3,250 का गुणा कर दें। यानी कि 22 कैरेट सोने के दाम 71,500 होंगे।

Advertisment

कैसे चैक करें गोल्ड ज्वेलरी की शुद्धता

गोल्ड ज्वेलरी (Bhai Dooj) खरीदते समय सोने की शुद्धता की जांच करने के लिए सोने के आभूषणों या सिक्कों पर भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) का हॉलमार्क (Hallmark) चिन्ह देखें। हॉलमार्क सरकारी गारंटी है। 1 अप्रैल 2023 से भारत सरकार ने देश में सोने के गोल्ड ज्वेलरी पर हॉलमार्किंग अनिवार्य कर दी है। भारत सरकार के मुताबिक सोने के आभूषणों पर बने हॉलमार्क (Hallmark) पर तीन हस्ताक्षर होने चाहिए।

इस एप से परखें खरा सोना

खरा सोना परखने के लिए आप भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के आधिकारिक एप BIS CARE की मदद ले सकते हैं। इस एप में जाकर एचयूआईडी नंबर
डालकर ज्वेलरी की शुद्धता और डिजाइन के बारे में आप खुद भी पता कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें...धनतेरस 2024: गोल्ड खरीदने से पहले चेक करें गहनों पर हॉलमार्किंग, असली-नकली का चलेगा पता

Advertisment
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें