सूत्रों का दावा: नीतीश कुमार के ये खास बनेंगे मंत्री! जेपी नड्डा के साथ हुई फाइनल डील, इनको भी मिलेगा तोहफा

Cabinet Ministers List 2024: 9 जून को मोदी के साथ नीतीश कुमार के दो सांसद भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। चिराग पासवान को मिलेगी जिम्मेदारी।

सूत्रों का दावा: नीतीश कुमार के ये खास बनेंगे मंत्री! जेपी नड्डा के साथ हुई फाइनल डील, इनको भी मिलेगा तोहफा

Cabinet Ministers List 2024: देश में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP Party) के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार बनने वाली है। इस बार भारतीय जनता पार्टी के पूर्ण बहुमत नहीं मिला है, हालांकि एनडीए को में शामिल बिहार की JDU और आंध्र प्रदेश की TDP पार्टी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और टीडीपी (TDP) प्रमुख चंद्रबाबू नायडू समेत चिराग पासवान, जीतन राम मांझी भी नरेंद्र मोदी की तीसरी कैबिनेट का अहम हिस्सा रहने वाले हैं। सियासी गलियारों में खबरें चल रही हैं कि नीतीश कुमार अपने कुछ सांसदों को मोदी कैबिनेट में फिट कर सकते हैं। हालांकि, इसपर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

JDU के 2 सांसद लेंगे शपथ- सूत्र

सूत्रों के अनुसार नीतीश कुमार (Cabinet Ministers List 2024) की पार्टी JDU से सांसद ललन सिंह और रामनाथ ठाकुर का मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। 9 जून रविवार को नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगे। साथ ही इसी समारोह में JDU कोटे से 2 मंत्री भी शपथ लेंगे।

शुक्रवार को जे.पी नड्डा से मुलाकात के दौरान पहले ही इसको लेकर डील फाइनल हो चुकी है। साथ ही सियासी गलियारों में यह भी चर्चा चल रही है कि मोदी कैबिनेट में इस बार जेडीयू बिहार से 8 से 10 सांसद मंत्री बनाए जाने की खबरें हैं।

नीतीश के 2 करीबी बनेंगे मंत्री!

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार के जातीय समीकरण को देखते हुए मोदी कैबिनेट (Cabinet Ministers List 2024) में इन दोनों सांसदों को शामिल किया जाएगा। साथ ही बिहार की अलग-अलग जातियों के बड़े चेहरों को कैबिनेट में स्थान मिल सकता है।

फिलहाल, बिहार के जिन दो सांसदो का मोदी कैबिनेट में शामिल होना पूरी तरह से तय माना जा रहा है, उस में पहला नाम मुंगेर लोकसभा सीट से सांसद ललन सिंह का है। बता दें कि ललन सिंह बिहार के सवर्ण भूमिहार समुदाय से हैं।

https://twitter.com/AishPaliwal/status/1799324136235552832

JDU में नीतीश कुमार के बाद ललन सिंह दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता हैं। उन्हें नीतीश कुमार के करीबियों में से एक माना जाता है, ऐसे में ललन सिंह के मंत्री बनने की उम्मीद बाकी सबसे ज्यादा हो जाती है।

ललन सिंह के बाद 9 जून को शपथ ग्रहण समारोह में बिहार के दूसरे सांसद (Cabinet Ministers List 2024) रामनाथ ठाकुर को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है।

रामनाथ भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के बेटे हैं और जदयू से राज्यसभा सांसद भी हैं। रामनाथ ठाकुर को अति पिछड़ा वर्ग के वोट बैंक को साधने के लिए मोदी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।

चिराग पासवान भी ले सकते हैं शपथ

इस बार लोकसभा चुनाव 2024 (Cabinet Ministers List 2024) में लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) का रिकॉर्ड भी काफी शानदार रह है। लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) ने बिहार की पांच सीटों पर चुनाव लड़ा था और पांच की पांच सीटों पर कब्जा जमाया था।

इसके बाद माना जा रहा है कि बिहार में 100 प्रतिशत स्ट्राइक रेट रखने वाले चिराग पासवान को तोहफा मिल सकता है। सूत्रों के अनुसार, लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान भी 9 जून को बाकी मंत्रियों के साथ मंत्री पद की शपथ ग्रहण करते नजर आएंगे।

जीतन राम मांझी भी होंगे मंत्रिमंडल में शामिल

एनडीए की सरकार बनाने में जीतन राम मांझी ने भी जी तोड़ मेहनत की है, जिसके बाद सूत्रों की मानें तो उन्हें मोदी कैबिनेट में अहम हिस्सा बनाया जा सकता है। जीतन राम मांझी की बिहार के दलित समुदाय के बीच मजबूत पकड़ है। अगर उन्हें केंद्र में मंत्री पद मिलता है तो बिहार के विधानसभा चुनाव जीतने में वह अहम भूमिका भारतीय जनता पार्टी के लिए निभा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- भीषण गर्मी से मिलेगी राहत: इन राज्यों में तेजी से आगे बढ़ रहा है मानसून, जल्द होगी बारिश; IMD ने किया अलर्ट जारी

ये भी पढ़ें- MP Politics: PCC चीफ Jitu Patwari दे सकते हैं इस्तीफा, मल्लिकार्जुन खड़गे को सौंप सकते हैं

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article