कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर ने दिग्विजय सिंह को महू से चुनाव लड़ने का न्योता दिया

“आओ मैदान में, हम तैयार खड़े हैं”, कैबिनेट मंत्री ने दिग्विजय सिंह को दिया चुनाव लड़ने का न्योता

MP-Mhow-Assembly-Cabinet-Minister-Usha-Thakur-Digvijay-Singh-Congress-BJP-MP-Madhya-Pradesh

भोपाल। कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर ने दिग्विजय सिंह को महू आकर चुनाव लड़ने का न्योता दिया है। उन्होंने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को महू से चुनाव लड़ने की चुनौती देकर सियासी हलचल मचा दी है। मंत्री उषा ठाकुर ने कहा है कि दिग्विजय सिंह तो क्या हम पूरी कांग्रेस को चुनौती देते हैं।

दिग्विजय सिंह ने कही थी यह बात

दरअसल, उषा ठाकुर का ये बयान उस वक्त आया है जब दिग्विजय सिंह ने पार्टी के कहने पर ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने गुना-शिवपुरी से चुनाव लड़ने की बात कही थी। जबकि मंत्री उषा ठाकुर ने दिग्विजय को मालवा बुलाकर महू से चुनाव लड़ने के लिए कह रही है।

यह भी पढ़ें- आज का मुद्दा: चुनावी जंग में माहिर खिलाड़ी! फिर मध्यप्रदेश आएंगे पीएम नरेंद्र मोदी?

दिग्विजय सिंह को यह खुली चुनौती

चुनावी साल में बीजेपी और कांग्रेस के बीच वाकयुद्ध चरमपर है। पर्यटन व संस्कृति ऊषा ठाकुर ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को यह खुली चुनौती दी है। उन्होंने कहा है कि दिग्विजय सिंह महू से चुनाव लड़ लें। उन्हें मेरा खुला आमंत्रण है।

दिग्विजय सिंह इंदौर में

पर्यटन व संस्कृति ऊषा ठाकुर ने कहा है कि दिग्विजय सिंह तो क्या हम पूरी कांग्रेस को चुनौती देते हैं। आओ मैदान में, हम तैयार खड़े हैं। यह बयान तब आया जब पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह इंदौर जिले के सांवेर में कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे थे।

यह भी पढ़ें- UPSC 2022 Top 5 Topper: टॉप-5 में 4 बेटियां, MP से इन्होंने बढ़ाया मान, जानिए इनके बारे में

बायानबाजी होती जा रही तेज

बता दें कि जैसै-जैसे मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे है वैसे-वैसे नेताओं ने बायानबाजी भी तेज होती जा रही है। एक दिन पहले ही मध्यप्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दिग्विजय सिंह के साथ ही कमलनाथ पर भी जमकर निशाना साधा था।

बीडी शर्मा ने पलटवार करते हुए है कि यदि मेरे खिलाफ एक लाइन भी कमलनाथ और दिग्विजय सिंह निकालेंगे तो उस दिन लड़ाई आमने – सामने होगी। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने वीडी शर्मा को अपने काले कामों को छुपाने का आरोप लगाया था।

कमलनाथ के इस आरोप पर वीडी शर्मा भड़के गए और कमलनाथ और दिग्विजय सिंह दोनों के लिए चैलेंज दे दिया। कहा कि मेरे खिलाफ एक भी सबूत लाकर कर बताएं। एक लाइन भी निकाल पाए तो उस दिन मैदान में आकर बहस होगी। यह कहते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को चुनौती दी।

यह भी पढ़ें- Entertainment: अरबपति जेफ बेजोस ने गर्लफ्रेंड संग की सगाई, गिफ्ट किया 20 कैरेट का हीरा जड़ा अंगूठी

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password