Advertisment

MP Cabinet: बढ़ा इंतजार, अभी नहीं होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, दिल्ली बैठक में यहां फंसा पेंच

MP Cabinet अभी नहीं होगा मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार, दिल्ली की बैठक में जातिगत समीकरण और क्षेत्रीय समीकरणों पर फंसा पेंच, बढ़ेगा इंतजार

author-image
Bansal news
MP Cabinet: बढ़ा इंतजार, अभी नहीं होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, दिल्ली बैठक में यहां फंसा पेंच

भोपाल। MP Cabinet. मध्यप्रदेश को नया मुखिया मिलने के बाद अब लोगों की नजर मंत्रिमंडल पर है। हाई कमान से मंत्रिमंडल विस्तार (MP Cabinet) को लेकर सीएम यादव की चर्चा हुई है, इसके बावजूद मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल (MP Cabinet) विस्तार के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों में पेंच फंसने की वजह से मोहन कैबिनेट का विस्तार फिलहाल के लिए टल गया है। आपको बता दें कि शुक्रवार को पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद सीएम मोहन यादव देर रात ही भोपाल लौटे हैं।

Advertisment

खबर के मुताबिक पहली बार के दो विधायकों को मोहन कैबिनेट में मौका दिया जा सकता है।

संबंधित खबर:

Top News Today: मध्यप्रदेश कैबिनेट को लेकर दिल्‍ली में नड्डा के घर बैठक, शाह, सीएम मोहन यादव समेत कई दिग्गज मौजूद

राज्यपाल आज जाएंगे रीवा
मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल आज रीवा के दौरे पर रहेंगे। यहां राज्यपाल कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। उनके साथ डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल भी मौजूद रहेंगे। यानी मंत्रिमंडल विस्तार में अभी और मंथन का दौर चलेगा। इससे ये भी पुख्ता हो गया है कि, 23-24 दिसंबर को एमपी कैबिनेट (MP Cabinet) का विस्तार नहीं होगा।

Advertisment

दिल्ली दौरे पर थे दिग्गज
शुक्रवार को मध्यप्रदेश के तमाम बड़े लीडर्स दिल्ली दौरे पर थे। इसमें हितानंद शर्मा, वीडी शर्मा, सीएम मोहन यादव और दोनों डिप्टी सीएम भी शामिल हैं। खबरों की मानें तो जातिगत समीकरण और पुराने मंत्रियों को लेकर मंत्रिमंडल विस्तार (MP Cabinet) में पेंच फंसा है। माना जा रहा है कि, 25 दिसंबर के बाद मध्यप्रदेश की कैबिनेट का गठन हो सकता है।

संबंधित खबर:

CG Cabinet: साय मंत्रिमंडल में क्या है ख़ास, किस संभाग से कितने मंत्री, कौन कितना शिक्षित, जानें हर डिटेल

नए विधायक बनेंगे मंत्री
खबरों की मानें तो मोहन कैबिनेट (MP Cabinet) में दो नए विधायकों को मौका मिल सकता है। छत्तीसगढ में मंत्रिमंडल विस्तार में पहली बार के विधायकों को भी मौका दिया है और इससे मध्य प्रदेश में भी पहली बार के विधायकों की उम्मीद बढ़ गई है। इस बार MP से भी कुछ सीटें ऐसी है जहां पार्टी मान रही है कि कमाल हुआ है। जिनमें चाचौड़ा से प्रियंका मीणा जो लक्ष्मण सिंह जैसे दिग्गज को हराकर विधानसभा पहुंची है, तो वहीं लांजी से हिना कांवरे को हराने वाले राजकुमार कर्राहे को भी इनाम मिल सकता है।

Advertisment

ये भी पढ़ें:

CG News: विष्णुदेव सरकार देगी किसानों बकाया बोनस, 25 दिसबंर को खाते में आएगी राशि

Top News Today: हरियाणा के सभी स्कूलों में 1-15 जनवरी तक विंटर वेकेशन की घोषणा, जम्मू में पाकिस्तानी आतंकियों की घुसपैठ नाकाम, एक आतंकी ढेर

CG News: साय सरकार अफसरों की बदलेगी पोस्टिंग, डीजीपी की दौड़ में एडीजी अरुण देव गौतम आगे   

Advertisment

France: भारतीयों को ले जा रहे विमान को मानव तस्करी के संदेह में फ्रांस में उतारा, दो लोगों को जांच के लिए हिरासत में लिया

MP NEWS: CM की PM से मुलाकात, केंद्र से स्वीकृत हुई 5727 करोड़ रुपए की राशि; अब कर्ज से बचेगा MP?

MP news mp cabinet news mp Cabinet Madhya Pradesh Cabinet Bansal News
Advertisment
चैनल से जुड़ें