BYJU'S Layoffs : क्या चली जाएगी 1000 कर्मचारियों की नौकरी, इस पर कंपनी जल्द लेगी फैसला

हाल ही में एडटेक की BYJU'S कंपनी ने अपने कर्मचारियों को बड़ा झटका दिया है। जिसके साथ ही कंपनी 1000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा सकती है।

BYJU'S Layoffs : क्या चली जाएगी 1000 कर्मचारियों की नौकरी, इस पर कंपनी जल्द लेगी फैसला

BYJU'S Layoffs : 2022 में दिग्गज टेक कंपनियों में कर्मचारियों की बंपर छंटनी के बाद अब 2023 में भी यह दौर जारी है। जहां पर हाल ही में एडटेक की BYJU'S कंपनी ने अपने कर्मचारियों को बड़ा झटका दिया है। जिसके साथ ही कंपनी 1000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा सकती है।

कंपनी ने क्यों उठाया कदम

आपको बताते चले कि, कंपनी के इस फैसले से BYJU'S की बिक्री और मार्केटिंग टीम को सबसे ज्यादा नुकसान होगा तो वहां पर 1.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर के टर्म लोन बी (टीएलबी) को चुनौती देने और रेडवुड कैपिटल मैनेजमेंट को अयोग्य घोषित करने के लिए न्यूयॉर्क सुप्रीम कोर्ट में शिकायत दर्ज करने के लिए निर्णायक कार्रवाई की है। आपको बताते चले कि, कंपनी ने इस छंटनी से पहले ही साल की शुरूआत में 1,500 कर्मचारियों की छंटनी की थी, उस दौरान कंपनी ने इसका कारण लागत और संचालन को बताया था।

छंटनी नहीं होने का आया था बयान

आपको बताते चले कि, इस कर्मचारियों की छंटनी की प्रक्रिया से पहले बायजू के संस्थापक और सीईओ बायजू रवींद्रन ने अक्टूबर में कर्मचारियों को आश्वासन दिया था कि नियोजित 2,500 कर्मचारियों से आगे कोई छंटनी नहीं होगी। इधऱ कंपनी ने फिर से छंटनी करने की रणनीति बना ली है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article