Bye Bye 2022: साल 2022 में दुनिया को अलविदा कहने वाले मशहूर कलाकार, देखें लिस्ट

Bye Bye 2022: साल 2022 में दुनिया को अलविदा कहने वाले मशहूर कलाकार, देखें लिस्ट

Bye Bye 2022: जहां साल 2022 में भारत अनेक सपनों को हासिल करने में कामयाब हुआ वहीं दूसरी तरफ यह एक ऐसे साल के रूप में भी जाना जाएगा जिसने भारतीय इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई प्रमुख मशहूर कलाकारों को हमसे छीन लिया है। चूंकि अब साल खत्म होने ही वाला है, तो आइए एक नजर डालते हैं ऐसे ही कुछ मशहूर कलाकारों पर जिन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

लता मंगेशकर

publive-image

इस लिस्ट में सबसे ऊपर आती है मशहूर गायिका लता मंगेशकर जी का। नाम को किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। 'कोकिला' के उपनाम से मशहूर लता मंगेशकर का निधन इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा झटका था। मंगेशकर का 6 फरवरी, 2022 को 92 वर्ष की आयु में मल्टीपल ऑर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम से निधन हो गया। उनका 28 दिनों से निमोनिया और कोविड-19 के लिए लगातार इलाज चल रहा था।

बप्पी लहरी

publive-image

'बप्पी दा' ने न केवल बॉलीवुड में बल्कि बंगाली, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में भी कई चार्टबस्टर्स किए थे। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को कई हिस गानें दिए है। 15 फरवरी, 2022 को 69 वर्ष की आयु में ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया से मुंबई में उनका निधन हो गया।

के.के

publive-image

केके, या कृष्णकुमार कुन्नत, एक फेमस भारतीय प्ले बैक सिंगर थे। उनके गाए हुए गानें आज भी लाखो दिलों पर राज करता है। 31 मई, 2022 को दक्षिण कोलकाता के नज़रुल मंच सभागार में एक लाइव म्यूजिक कॉनर्सट के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद उन्हें एक अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

राजू श्रीवास्तव

publive-image

राजू श्रीवास्तव एक प्रसिद्ध कॉमेडियन और अभिनेता थे, जिनका निधन 21 सितंबर, 2022 को AIIMS में हुआ था। राजू श्रीवास्ताव वो नाम था जिसे सुनकर ही हंसी ठीठोली याद आ जाती थी। देश के कॉमेडिन किंग माने जाने वाले राजू श्रीवास्तव ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। मौत से पहले उन्होंने "द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' में अपने मजाकिया अंदाज से दर्शकों को खूब हंसाया था

सिद्धू मूसेवाला

publive-image

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की 29 मई, 2022 को पंजाब के मनसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वह अपनी कार में थे जब हमलावरों ने उन्हें रोका और उन पर 30 से अधिक गोलियां चलाईं। मूसेवाला का गानों का लोगों में काफी क्रेज है। यही वजह है कि आमतौर पर सभी जगहों पर सिद्धू मूसेवाला के गानें सुनने को मिल जाते है।

दीपेश भान (मलखान)

publive-image

प्रसिद्ध टीवी सीरियल 'भाबीजी घर पर हैं' में मलखान की भूमिका निभाने वाले एक्टर दीपेश भान का जुलाई में 41 वर्ष की आयु में निधन हो गया। हालांकि उनकी असामयिक मौत का सही कारण अभी तक ज्ञात नहीं है। मीडिया के अनुसार मुंबई के दहिसर स्थित अपनी बिल्डिंग में क्रिकेट खेलते समय दीपेश गिर गए थे।  उनका मलखान का किरदार दर्शकों में काफी फेमस था। यही वजह है कि उनकी एक्टिंग के दिवानों की कोई कमी नहीं है।

पंडित बिरजू महाराज

publive-image

पंडित बिरजू महाराज लखनऊ के 'कालका-बिंदादीन' घराने के प्रसिद्ध कथक नर्तक, संगीतकार और गायक थे। वह 83 वर्ष के थे जब उनका स्वास्थ्य अचानक बिगड़ गया और 17 जनवरी, 2022 को इस अनुभवी का निधन हो गया।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article