उपचुनाव रिजल्ट Live: 15 राज्यों की 48 सीटों पर मतगणना; वायनाड से प्रियंका गांधी आगे, यूपी की 9 सीटों पर काउंटिंग शुरू

By-Election Result 2024 Update: देश के 15 राज्यों की 50 सीटों पर हुए उपचुनावों में सिक्किम की दो सीटों पर पहले ही निर्विरोध जीत हासिल हो चुकी है।

By-Election Result 2024 Update

By-Election Result 2024 Update

By-Election Result 2024 Update: देश के 15 राज्यों की 50 सीटों पर हुए उपचुनावों में सिक्किम की दो सीटों पर पहले ही निर्विरोध जीत हासिल हो चुकी है।

बाकी 48 सीटों पर आज, शनिवार (23 नवंबर), वोटों की गिनती जारी है। इनमें से दो सीटें लोकसभा की हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, केरल, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों में हुए इन चुनावों में कुल 512 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई है।

इनमें से 46 विधायकों और 2 सांसदों का भाग्य आज तय हो जाएगा। किस सीट पर कौन आगे चल रहा है और कौन पीछे, और जीत का अंतर कितना है। आइए हम आपको पल-पल की अपडेट देते हैं।

publive-image

10:40 AM

राजस्थान की झुंझनू, रामगढ़, खींवसर और देवली-उनियारा सीट पर भाजपा, सालुंबर और चोरासी सीट पर भारत आदिवासी पार्टी (BAP) और दौसा सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है।

10:30 AM

पंजाब की डेरा बाबा नानक और बरनाला सीट पर कांग्रेस और चब्बेवाल, गिद्दड़बाहा सीट पर AAP कैंडिडेट आगे हैं।

09:54 AM

असम के सिदली में यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी, बोंगाईगांव में असम गण परिषद (लिबरल) और बेहाली में भाजपा बढ़त बनाए हुए है।

09:45 AM

यूपी की 9 में से 7 सीटों पर भाजपा तो 2 सीटों पर सपा को बढ़त है। अखिलेश के गढ़ करहल में शुरुआती रुझान में बड़ा उलटफेर होता नजर आ रहा है। यहां सपा प्रत्याशी तेज प्रताप पिछड़ रहे हैं।

09:27 AM

वायनाड से प्रियंका गांधी 33 हजार से ज्‍यादा वोटों से आगे चल रही हैं।

09:15 AM

यूपी में 6 सीटों पर भाजपा और 3 पर सपा आगे

उत्तर प्रदेश उपचुनाव में 6 सीटों पर भाजपा गठबंधन और 3 सीटों पर सपा आगे है।

यह भी पढ़ें- झारखंड विधानसभा चुनाव रिजल्ट: शुरूआती रुझानों में जामताड़ा सीट से BJP उम्मीदवार सीता मुर्मू आगे, JMM को 6 सीटों पर बढ़त

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article