उपचुनाव में गाय की एंट्री,शरीर पर लिखा कांग्रेस उम्मीदवार का नाम, BJP ने कार्रवाई की मांग

image source : khabarsatta.com
भोपाल। मध्य प्रदेश में उपचुनाव के को लेकर तरह तरह के हथकडे अपनाए जा रहे है। प्रदेश में वोट मांगने का एक नया तरीका सामने आया है। दरअसल, प्रदेश में होने वाले उपचुनाव होने वाले है। प्रदेश की दोनों ही प्रमुख पार्टी भाजपा कांग्रेस की नजर सांवेर विधानसभा सीट पर टिकी हुई है। इस विधानसभा सीट पर सियासी घमासान जारी है। इसी घमासान के बीच एक गाय पर चुनाव प्रचार के अनूठे तरीके ने पूरे प्रदेश में सियासी बवाल मचा दिया है। गाय पर चुनाव प्रचार के अनूठी तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। हांलाकि इस तस्वीर को लेकर कोई बैल को इस्तेमाल बता रहा है तो कोई गाय का।
ग्रामीणों द्वारा किया जाना बताया
सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही इस तस्वीर में गाय के शरीर पर वोट मांगने के लिए सांवेर से कांग्रेस उम्मीदवार प्रेमचंद गुड्डू का नाम लिखा हुआ है। इसे लेकर बीजेपी पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई करने की तैयारी में हैं, तो वही कांग्रेस ने इसे ग्रामीणों द्वारा किया जाना बताया है।
ये है मामला
एक गाय की तस्वीर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। इसमें गाय के ऊपर कांग्रेस उम्मीदवार प्रेमचंद गुड्डू का नाम लिखा हुआ है। साथ ही कांग्रेस का चुनाव चिह्न भी छपा हुआ है। गाय सड़क पर खड़ी है। हालांकि यह किसकी शरारत है अभी तक स्थिति साफ नहीं हो पाया है।
भाजपा का षड़यंत्र
कांग्रेस नेता नरेंद्र सिंह सलूजा ने कहा कि गोमाता को लेकर भाजपा आज बड़ी-बड़ी बात कर रही है, लेकिन 15 साल की सरकार में भाजपाइयों ने गोमाता को सड़क पर मरने के लिए छोड़ दिया। एक भी गोशाला का निर्माण नहीं किया। वहीं, कमलनाथ की सरकार ने गोमाता की रक्षा के लिए 1 हजार गोशाला का निर्माण किया। इनके चारे के लिए प्रति गाय 20 रुपए फिक्स किया। प्रेमचंद गुड्डू को इस प्रकार के प्रचार की जरूरत नहीं है। हो सकता है भाजपा का यह षड़यंत्र हो।