MP News: हनीट्रैप के जाल में फंसा व्यापारी, महिला ने वसूले 1.7 करोड़ रुपए! 8 साल से जारी था सिलसिला

कटनी में एक शातिर महिला ने एक प्रॉपर्टी डीलर को ब्लैक मेल कर 8 साल में 1.7 करोड़ ऐंठ लिए हैं। मामले में मास्टर माइंड महिला सहित चार

MP News: हनीट्रैप के जाल में फंसा व्यापारी, महिला ने वसूले 1.7 करोड़ रुपए! 8 साल से जारी था सिलसिला

कटनी। एमपी के हनीट्रेप केस से तो आप सभी वाकिफ होंगे। कुछ इसी त​रह का एक और मामला सामने आया है। जहां कटनी में एक शातिर महिला ने एक प्रॉपर्टी डीलर को ब्लैक मेल कर 8 साल में 1.7 करोड़ ऐंठ लिए हैं। मामले में मास्टर माइंड महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जांच-पड़ताल में हुआ खुलासा

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जिले के माधव नगर के निवासी सुशील मोटवानी को एक महिला पिछले कई महीनों से ब्लैकमेंल कर रही थी। जिसकी शिकायत उन्होंने इसी साल जनवरी में की थी। जब पुलिस ने इस मामले में जांच-पड़ताल शुरु की तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।

केस में चार महिला समेत तीन और लोग शामिल

शिकायत के महिला ने हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत लेने का भी प्रयास किया लेकिन कोर्ट में आरोपी महिला की याचिका खारिज 20 नवंबर को कर दी। इसके बाद महिला ने खुद ही कोर्ट में पेश हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार की रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि केस जुड़े पहलुओं पर उन्होंने कुछ अधिकारियों से बात की है। इस मामले में कुल चार आरोपी संलग्न बताए जा रहे हैं। जो कि आपस में रिश्तेदार हैं।

सबसे पहले आती है वो महिला जिसपर पर ब्लैकमेल करने के आरोप लगे हैं। आरोपी महिला रायपुर में रहती है। इसका एख बेटा भी है। इस महिला ने व्यापारी को धमकी देकर सोना, पैसे और मकान अपने नाम कराया है। महिला से फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है।

आरोपी महिला के पिता पर धमकी देकर पैसे वसूलने के आरोप लगे हैं। फिलहाल वो जमानत पर बाहर है। आरोप हैं कि महिला के पिता ने पैसे लेकर वाहन खरीदे हैं।

इस केस में आरोपी महिला की बड़ी बहन भी शामिल है। बताया गया कि वो सतना में रहती है और वह विवाहित है। इन पर भी आरोप है कि व्यापारी को ब्लैकमेल कर मोटी रकम अपने खाते में ट्रांसफर करवाई है। ये भी अभी जमानत पर बाहर है।

इसके साथ ही आरोपी महिला एक दोस्त भी है जिसने सुशील मोटवानी को धमकाकर पैसे मंगवाए थे। ये भी अभी जमानत पर बाहर है।

सुशील मोटवानी ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट

और इस केस में शिकायतकर्ता है सुशील मोटवानी जिनकी उम्र करीब 50 साल है और वे पेशे है एक प्रॉपर्टी डीलर हैं। इन्होंने इसी साल जनवरी में महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।

दोनों एक-दूसरे को 2010 से जानते

बताया गया है कि महिला और बिजनेसमैन सुशील मोटवानी एक-दूसरे को 2010 से जानते हैं। दोनों एक-दूसरे से लंबे समय से मिल रहे थे। दोनों ने साथ मैं देश-विदेश की यात्राएं भी की हैं।

महिला के दोस्त ने भी की वसूली

इसके बाद 2015 में आरोपी महिला का एक नया दोस्त बनता है जिसका नाम नीत देवानी है और वह भोपाल का रहने वाला है। दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी। नीत की एंट्री के बाद ही मोटवानी को ब्लैकमेल करने का खेल शुरू हुआ।

अभी इतनी रकम हड़पी

बिजनेसमैन सुशील मोटवानी ने आरोप लगाया है कि महिला ने उसे ब्लैकमेल कर अभी तक 1.76 करोड़ रुपए लिए हैं। पुलिस ने दी शिकायत में व्यापारी ने कहा कि 2020 से उसे धमकाना शुरु किया गया था। एफआईआर में बतया गया है कि 10 लाख रुपए, 20 लाख की एफडी कराने और 20 तोला जेवर भी महिला ने हड़पे हैं।

महिला ने भी व्यापारी पर किया केस

आरोपी महिला ने भी व्यापारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। ये शिकायत इसी मार्च में दर्ज कराई गई यानी कि व्यापारी की शिकायत के तीन दो माह बाद रायपुर के तेलीबांधा थाने में मार्च 2023 को सुशील मोटवानी के खिलाफ रेप की एफआईआर दर्ज कराई थी।

इसमें कहा कि उसकी शादी 22 नवंबर 2010 को हुई थी। सुशील ने उसके पति से दोस्ती कर ली थी और उसके घर रहने लगा था। महिला ने कहा कि व्यापारी सुशील मोटवानी ने उसके कुछ वीडियो बनाए हैं जिनके जरिए वो उसे ब्लैकमेल करता है।

ये भी पढ़ें:

Mangal Gochar 2023: मंगल का गोचर मचाएगा बड़ी उथल-पुथल, प्राकृतिक उत्पाद के साथ ओलावृष्टि के योग!

Gariaband News: गरियाबंद में हाथी और बाघ का आतंक, पकड़ने की कवायद तेज

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Promo: क्या अक्षरा की हो जाएगी मौत ! एक वादे के साथ होगी अभि-मान की शादी

Remedies for Bad Cholesterol: आपके किचन में ही छिपा है कोलेस्ट्रॉल का इलाज, जान लीजिए ये 4 जरूरी टिप्स

Ujjain Hari Har Milan 2023: सृष्टि की सत्ता सौंपने महाकाल स्वयं पहुंचेगे श्रीहरि के द्वार, आज होगा हरिहर मिलन

कटनी न्यूज, मप्र न्यूज, मप्र हनीट्रैप केस, कटनी हनीट्रैप केस सुशील मोटवानी, मप्र हाईकोर्ट, Katni News, MP News, MP Honeytrap Case, Katni Honeytrap Case Sushil Motwani, MP High Court

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article