जम्मू-कश्मीर में बस खाई में गिरी, 11 लोग घायल

देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

भद्रवाह (जम्मू-कश्मीर), तीन जनवरी (भाषा) जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में रविवार को यात्री बस के फिसलकर गहरी खाई में गिरने से कम से कम 11 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि बस जम्मू से भद्रवाह के रास्ते पर थी, इसी दौरान सड़क पर फिसलन होने के चलते चालक ने गणपत पुल के निकट वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। बस उलटती-पलटती हुई 200 फुट नीचे गिरी और फिर रुक गई।

पुलिस ने कहा कि घटना में बस चालक और दस यात्री घायल हो गए।

उन्होंने कहा, ''वे भाग्यशाली रहे कि बस तेजी से बह रही चेनाब नदी से 50 फुट पहले ही रुक गई। ’’

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article