Saudi Arabia Bus Accident: पुल से टकराने के बाद बस में हुआ धमाका ! आग में जिंदा जले 20 हज यात्री

बीते दिन सोमवार को सऊदी अरब के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में खचाखच भरी एक बस पुल से टकराने के बाद पलट गई जिससे बड़ा हादसा हो गया। जिसमें जिंदा जलने से 20 लोगों की मौत हो गई।

Saudi Arabia Bus Accident: पुल से टकराने के बाद बस में हुआ धमाका ! आग में जिंदा जले 20 हज यात्री

रियाद। Saudi Arabia Bus Accident इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर सऊदी अरब में बड़ा बस धमाका हुआ है। जहां पर बीते दिन सोमवार को सऊदी अरब के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में खचाखच भरी एक बस पुल से टकराने के बाद पलट गई जिससे बड़ा हादसा हो गया। जिसमें जिंदा जलने से 20 लोगों की मौत हो गई। इस घटना का वीडियो सामने आया है।

जाने क्या है खबर 

आपको बताते चले कि, यहां पर भीषण दुर्घटना में 29 अन्य लोग घायल हो गए और फुटेज में बस के जले हुए अवशेष दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार दुर्घटना यमन की सीमा से लगे दक्षिण-पश्चिमी असीर प्रांत में वाहन के ब्रेक फेल होने के कारण घटना हुई है। बताया जा रहा है कि, सभी यात्री दुर्घटना रमजान के पहले सप्ताह के दौरान हुई, जब श्रद्धालु सुबह से शाम तक रोजा रखे हुए थे। बहुत से लोग मुस्लिम पवित्र महीने के दौरान परिवार और दोस्तों के साथ रात्रि भोज का आनंद लेने के लिए यात्रा कर रहे थे।

[video width="362" height="510" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2023/03/I4TmMy5s3TSo8R5Q.mp4"][/video]

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article