CG Bilaspur Korba road accident: बस, ट्रक एक्सीडेंट, 1 की मौत, एक दर्जन से ज्यादा घायल

CG Bilaspur Korba road accident छत्तीसगढ़ में गुरुवार को दो सड़क हादसे हुए। एक की मौत हो गई वहीं, करीब 10 यात्री घायल हो गए।

CG Bilaspur Korba road accident: बस, ट्रक एक्सीडेंट, 1 की मौत, एक दर्जन से ज्यादा घायल

CG Bilaspur Korba road accident छत्तीसगढ़ में गुरुवार को दो सड़क हादसे हुए। बुधवार-गुरुवार दरम्यानी रात करीब 2 बजे तखतपुर-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर खम्हरिया के पास एक ट्रक हादसे का शिकार हो गया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई तो वहीं दूसरा युवक घायल हो गया। इधर, कोरबा में गुरुवार के दिन एक तेज रफ्तार यात्री बस पलट गई। हदासे में करीब 10 यात्री घायल हो गए।

बिलासपुर: मुर्गी दाना लेकर जा रहा था ट्रक

बिलासपुर। ट्रक में मुर्गी दाना लेकर जा रहा ट्रक सड़क हादसे का शिकार हो गया। तखतपुर-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर खम्हरिया के पास बुधवार-गुरुवार दरम्यानी रात हुए इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद उसे ट्रक की केबिन से निकाला। CG Bilaspur Korba road accident

जानकारी के मुताबिक यह ट्रक छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से झारखंड मुर्गीदाना लेकर जा रहा था, लेकिन तखतपुर थाना क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गया। रात करीब 2 बजे हुए इस हादसे की जानकारी जैसे ही पुलिस को लगी तो पुलिस मौके पर पहुंची।

घायल अवस्था में ट्रक में फंसा था युवक

पुलिस ने पहुंचकर देखा कि ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था, वहीं दो युवकों में से एक की मौत हो चुकी थी। वहीं दूसरा युवक ट्रक में बुरी तरह घायल अवस्था में फंसा हुआ था। पुलिस ने कटर के साथ ही अन्य व्यस्थाएं कर युवक के ट्रक की केबिन से निकाला और अस्पताल भेजा। CG Bilaspur Korba road accident

यहां बता दें कि ट्रक में फंसे युवक को निकालने के लिए पुलिस को करीब 4 घंटे मशक्कत करनी पड़ी। ट्रक में झारखंड निवासी डंपर चालक व कंडक्टर महेंद्र सिंह और मन्नू मांझी सवार थे। तखतपुर-बिलासपुर मुख्य मार्ग में खम्हरिया के पास देर रात यह हादसा हो गया।

कोरबा: तेज रफ्तार यात्री बस पलटी

कोरबा। छत्तीसगढ़ को कोरबा में गुरुवार के दिन एक तेज रफ्तार यात्री बस पलट गई। हदासे में करीब 10 यात्री घायल हो गए वहीं 3 यात्रियों के लिए गंभीर रूप से चोटें आई हैं। इन सभी यात्रियों के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक हादसे के दौरान बस में करीब 30 से यात्री सवार। CG Bilaspur Korba road accident

सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया

कटघोरा थाना के टीआई अश्वनी राठौर ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया की जनकारी लगते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची और सभी घायलों के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे में घायल हुए सभी लोगों के लिए कटघोरा के उपस्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। CG Bilaspur Korba road accident

यह सड़क हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र जेन्जरा चौक के पास हुआ। बस कोरबा से बांगो के लिए निकली थी, लेकिन रास्ते में यह हादसा हो गया। थाना प्रभारी के अनुसार बस दुर्घटना में करीब 12 यात्री घायल हुए हैं। वहीं तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें- 

Indigo Plane Big Breaking: दुबई जा रहे विमान से टकराया पक्षी, रद्द करनी पड़ी उड़ान

Indigo Plane Big Breaking: दुबई जा रहे विमान से टकराया पक्षी, रद्द करनी पड़ी उड़ान

नौतपा के कारण हीटवेव की चपेट में मध्य प्रदेश, जानिए हीटवेव से बचने के उपाय

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article