Advertisment

Corona से लड़ रहे भारत को मिला Burj Khalifa का समर्थन, तिरंगे के रंग में रंगा, देखें VIDEO

author-image
Shreya Bhatia
Corona से लड़ रहे भारत को मिला Burj Khalifa का समर्थन, तिरंगे के रंग में रंगा, देखें VIDEO

दुबई। (भाषा) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में बुर्ज खलीफा समेत प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थलों को कोविड-19 के खिलाफ भारत की जंग में देश के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए तिरंगे के रंगों से रौशन किया गया। भारत में कोविड-19 के मामले 1,73,13,163 हो गए हैं जबकि 28 लाख से अधिक लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं। वहीं 24 घंटे के अंदर 2,812 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,95,123 हो गई है।

Advertisment

भारत का ‘ऑक्सीजन मैत्री’ ऑपरेशन

डब्ल्यूएएम समाचार एजेंसी ने खबर दी कि दुबई में अबु धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (एडनोक) का मुख्यालय एवं दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा को कोविड-19 की दूसरी लहर के खिलाफ भारत की प्रतिक्रिया के साथ एकजुटता दर्शाने के लिए भारतीय ध्वज के रंगों से रौशन किया गया।

सऊदी अरब ने 80 मीट्रिक टन ऑक्सीजन भारत को दी

यूएई में भारतीय दूतावास ने रविवार को ट्वीट किया, “ कोविड-19 के खिलाफ भीषण यु्द्ध लड़ रहे भारत को, उसका दोस्त यूएई शुभकामनाएं भेजता है। अपना समर्थन प्रदर्शित करने के लिए दुबई में चमकते बुर्ज खलीफा को भारत के झंडे के रंगों से रौशन किया गया है।” दूतावास ने बुर्ज खलीफा का एक वीडियो भी ट्वीट किया जिसमें वह तिरंगे से रौशन दिख रहा है और भारत को मजबूत रहने का संदेश दिया गया है।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें