/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/POLICE-NEWS-2.jpg)
बुरहानपुर। कोरोना काल में पुलिस को खेत में जुए Burhanpur Police का फड़ चलने की शिकायत मिली थी। जिसके बाद पुलिस दबिश देकर 1 लाख 4000 नगदी के साथ 5 जुआरी को पकड़ा जबकि दो फरार हो गए। जानकारी के अनुसार लालबाग थाना क्षेत्र के पातोंडा गांव में कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। इसकी जानकारी जब पुलिस को लगी तो वो मौके पर पहुंचे और जुआरियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस सभी को थाने लेकर आई।
[video width="640" height="352" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2021/04/WhatsApp-Video-2021-04-02-at-6.59.13-PM.mp4"][/video]
[video width="640" height="352" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2021/04/WhatsApp-Video-2021-04-02-at-6.59.14-PM.mp4"][/video]
सभी से हो रही पूछताछ
पुलिस पकड़े गए सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना कि मौके से फरार दो लोगों को पकड़ने के लिए टीम लगी हुई है और आरोपियों से पूछताछ जारी है। उम्मीद है कि ये लोग मामले में कुछ और खुलासा कर सकते है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us