Bull Semen: 20 लाख रुपए में बिका सांड का सीमेन, बना डाला अनोखा रिकॉर्ड, जानिए किस चीज में किया जाएगा इस्तेमाल

Bull Semen: 20 लाख रुपए में बिका सांड का सीमेन, बना डाला अनोखा रिकॉर्ड, जानिए किस चीज में किया जाएगा इस्तेमाल

Bull Semen: वैसे तो सांडों के सीमन की काफी महंगे बिकते हैं लेकिन ऑस्ट्रेलिया के एक सांड ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यहां के एक सांड का सीमेन की कीमत जान हैरान रह जाएंगे। सांड के सीमेन की बोली 20 लाख रूपए लगी है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के दावा है कि यह अब तक का सबसे महंगा बिकने वाला सांड का सीमेन है।

एबीसी न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस सांड के सीमेन की नीलामी क्‍वींसलैंड में की गई है। बताया गया कि इस सांड के सीमेन को खरीदने के लिए पशुपालकों के बीच होड़ सी मच गई थी। इसके पीछे कारण यह था कि इसके सीमेन से कई अन्य पशुओं का जेनेटिक्‍स और बेहतर किया जा सकेगा। जहां इस सांड के सीमेन की कीमत 20 लाख रूपए है वहीं कुछ साल पहले भी यही सांड उस वक्त सुर्खियों में आ गया था जब एक कंपनी ने इसे दो करोड़ 68 लाख रुपए में खरीदा था। यानी पहले तो इसके खुद की कीमत करोड़ों में थी वही अब इसके सीमेन की कीमत लाखों में जा चुकी है।

किस चीज में किया जाएगा इस्तेमाल

बता दें कि इसका पहला उपयोग तो कई अन्य पशुओं के जेनेटिक्‍स को बेहतर करने में होता है। वहीं इनके सीमन की मदद से कम दूध देने वाली नस्ल की गायों से भी बढ़िया नस्ल के बच्चे प्राप्त कर सकते हैं। पहले एक वक्त में अंडाणु से एक गाय या भैंस ही गाभिन हो सकती थी। लेकिन एंब्रियो ट्रांसप्लांट तकनीक की मदद से अब एक ही वक्त में कई सारी गायों को गाभिन किया जा सकता हैं।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password