Buldhana Wedding: डीजे की धुन पर दुल्हा थिरकता रहा, उधर नाराज पिता ने किसी और लड़के संग दुल्हन का कर दिया ब्याह

महाराष्ट्र। शादियों का सीजन जहां पर चल रहा है वहीं पर शादियों के इस मौसम में अजीबोगरीब मामले भी सामने आते ही रहते है। ऐसी एक अजीबोगरीब शादी का मामला महाराष्ट्र के बुलढाना से सामने आ रहा है है जहां पर दूल्हे को अपनी ही शादी में नाचना इतना महंगा पड़ गया कि, दुल्हन के पिता ने शादी रद्द कर अपनी बेटी का हाथ किसी और के हाथ में थाम दिया।
जानें क्या है पूरी खबर
आपको बताते चलें कि, यह मामला महाराष्ट्र में बुलढाणा जिले के मलकापुर पंगरा गांव से सामने आया है जहां पर 24 अप्रैल को एक शादी हुई थी। जहां पर बताया जा रहा है कि, मंडप सजा था, डीजे बज रहा था, बारात लड़की के द्वार पर पहुंची और दूल्हा कार से उतरकर दोस्तों के साथ डांस करने लगा। बताया जा रहा है कि, दूल्हा नशे में धुत था जिसके बाद दुल्हन के पिता को दूल्हे का ये रवैया समझ नहीं आया और उन्हें शादी कैंसिल कर दी । जिसके बाद पिता ने शादी में ही अपनी लड़की के लिए लड़के की पड़ताल की जहां पर दुल्हन के पिता को एक लड़का भा गया जिसके बात करने पर लड़का शादी करने के लिए मान गया। जिसके बाद ये शादी हो गई और जो दूल्हा नाच रहा था उसकी बारात वापस लौटी। इसे लेकर लड़के के पिता ने बताया कि, बारात मुहूर्त निकलने के बाद शाम 4:00 बजे द्वार पर पहुंची और दूल्हा रात 8 बजे तक डांस करता रहा।
0 Comments