मुंबई में बड़ा हादसा: भिवंडी में 3 मंजिला इमारत गिरी, 8 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी

मुंबई में बड़ा हादसा: भिवंडी में 3 मंजिला इमारत गिरी, 8 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी

मुंबईः मुंबई के करीब भिवंडी (building collapse ) में बड़े हादसे की खबर सामने आई है। सोमवार की सुबह 3 मंजिला इमारत गिरने से इसमें 8 लोगों की दबने से मौत हो गई। वहीं मलबे में कई लोग अभी भी फंसे हुए हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और NDRF की टीम मौके पर पहुंच गई है।

मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू जारी

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के भिवंडी तीन मंजिला इमारत अचानक भरभरा कर गिर गई। जिसमें सैकड़ों लोग फंसे हुए थे। हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में फंसे करीब 20 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद भी अभी 50 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और NDRF की टीम मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल NDRF की टीम द्वारा फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू जारी है।

https://twitter.com/ANI/status/1307846526207537153

इमारत को खाली करने के लिए नोटिस किया गया था जारी

मिली जानकारी के अनुसार यह इमारत 1984 में बना था। यह इमारत डेंजर लिस्ट में शामिल थी। इस इमारत को खाली करने के लिए बकायदा नोटिस भी जारी किया जा चुका है। लेकिन नोटिस मिलने के बाद कुछ लोग यहां रह रहे थे। मुंबई में पिछले दिनों हुई भारी बारिश के कारण इमारत कमजोर हो चुकी थी। जिसके चलते हादसे होने की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article