Buffalo News:किसान ने एसपी और डीआईजी से लगाई गुहार, बोला पुलिस वापस नहीं कर रही हमारी भैंस और पड़िया

भोपाल। राजधानी के बैरासिया क्षेत्र के एक किसान ने डीआईजी और एसपी से गुहार लगाई है। किसान ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस उसकी भैंस Buffalo News और पडिया को वापस नहीं कर रही है।
किसान का कहना है कि लगभग 6 माह से अधिक का समय हो गया है उसके बाद भी अभी तक उसकी समस्या का समाधान नहीं किया गया है। इतना ही नहीं किसान ने क्षेत्रीय विधायक विष्णु खत्री के पास भी अपनी समस्या को बताया उसके बाद भी अभी तक समस्या का समाधान नहीं किया गया।
दरअसल बैरसिया के एक किसान ने भोपाल एसपी नार्थ और डीआईजी से गुहार लगाई है। किसान का कहना है कि 7 महीने से गुम उसकी भैंस और पडिया को वापस करने की गुहार लगाई है। किसान ने बताया कि हमारी भैंस और पडिया लगभग 7 महीने से गायब थी इसकी शिकायत पुलिस से की थी। कुछ दिनों बाद दूसरे गांव के लोगों ने लावारिस मिलने पर दोनों मवेशी बांध लिए। इसी बीच दो पुलिस वाले गांव पहुंचे और भैंस और पडिया को यह कह कर ले गए कि उसका मालिक मिल गया है जब हमने पुलिस वालों से संपर्क किया तो उन्होंने भी कुछ बताने से इनकार किया और अभी तक हमारी भैंस और पडिया को वापस नहीं किए।
ये है मामला
बैरसिया के ग्राम परसोरिया निवासी किसान अनिल यादव ने बताया कि 7 माह पहले गांव के बाहर चराते समय भैंस और एक पडिया गूम गई थी। जब भैस का कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने ललरिया चौकी में शिकायत की। कुछ दिन पहले पता चला कि उसके जानवर ग्राम उमरिया में बांधे गए तो वह पहुंचा। फिर उमरिया के ग्रामीणों ने बताया कि 2 सिपाही आए और बताया कि मवेशी के मालिक का पता चल गया इसलिए वे भैंस और पडिया को वापस ले गए।
विधायक विष्णु खत्री का कहना है
वहीं इस मामले में विधायक विष्णु खत्री का कहना है कि मैंने उसी समय एसपी और डीआईजी को मामले से अवगत कराया था। डीआईजी ने कहा था शिकायत भिजवा दें। मैं मामले की जांच करवा लूंगा साथ ही टीआई को भी बुला कर इसकी जानकारी देकर मामले का निपटारा करने को कहा था।