Buffalo Golu : क्या आपने देखा है 10 करोड़ा का भैंसा, खाता है 30 किलो चारा

Buffalo Golu : क्या आपने देखा है 10 करोड़ा का भैंसा, खाता है 30 किलो चारा

इन दिनों मेरठ में लगे किसान मेले में एक भैंसा आकर्षण का केंन्द्र बना हुआ है। गोलू नाम के इस फैंसे को देखने के लिए दूर दूर से लोग आ रहे है। इस भैंसे का बजन 1500 किलो है। भैंसा इतनी सुर्खियां बटोर चुका है कि लोग उसके साथ सेल्फी लेने आ रहे है। हैरानी की बात यह है कि इस भैंसे की कीमत दस करोड़ है। जी हां सुनने में आपको थोड़ा अजीब जरूर लेगगा, लेकिन यह सच हैं। मेरठ के किसान बाजार में इस दस करोड़ के भैंसा को देखा जा सकता है। यह मेला मेरठ के सरदाबर बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में लगा है।

गोलू की कीमत 10 करोड़ रूपये!

भैंसे के मालिक नरेंद्र सिंह के अनुसार गोलू नाम के भैंसे की कीमत 10 करोड़ तक लग चुकी है। गोलू रोजाना 25 लीटर दूध देता है। भैंसे की देखभाल और उसके खानपान में काफी खर्चा आता है। गोलू रोजाना 15 किलो दाना, दस किलो मटर और 15 किलो फल खाता है। इसके साथ ही गोलू करीब 30 किलो हरा चारा भी खाता है। गोलू के रोज शाम के समय 6 किमी सैर कराई जाती है। गोलू की रोज तेल से मालिश होती है। नरेन्द्र सिंह का कहना कि गोलू से हर महीने लाखों रूपये की कमाई की जा सकती है। गोलू के स्पर्म की मांग देश के कई राज्यों में है।

सेल्फी लेने वालों का लगा तांता

मेले में दस करोड़ी भैंसे के साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। इससे पहले किसान मेले में हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के करमवीर सिंह का सवा नौ करोड़ी भैंसा ‘युवराज’ भी पहुंचा था। इसे सवा नौ करोड़ में खरीदने का ऑफर दिया था।

आपको बता दें कि मेरठ के सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग कृषि कुंभ 2022 का शुभारम्भ विश्वविद्यालय परिसर में 18 अक्टूबर को हुआ। इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति ने स्टालों का जायजा लिया था। कुलपति ने कहा था कि खेती की बढ़ती लागत व इसके हिसाब से फसलों का लाभकारी मूल्य न मिल पाना किसानों की प्रमुख समस्या है, यह गहन विचार करने का विषय है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article