Budh Purnima 2021: इस दिन बन रहे कई शुभ योग, दिखेगा सबसे बड़ा सुपरमून, 30% ज्यादा चमकीला

Budh Purnima 2021: इस दिन बन रहे कई शुभ योग, दिखेगा सबसे बड़ा सुपरमून, 30% ज्यादा चमकीला

Budh Purnima 2021: इस दिन बन रहे कई शुभ योग, दिखेगा सबसे बड़ा सुपरमून, 30% ज्यादा चमकीला

Budh Purnima 2021: वैशाख महीने में आने वाली पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा भी कहा जाता है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था और हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल 26, मई 2021, बुधवार के दिन पड़ रही है। बता दें कि इस बार बुद्द पूर्णिमा के दिन चंद्रग्रहण भी रहेगा।

वहीं खगोल विज्ञान के जानकारों के मुताबिक अन्य पूर्णिमा की तुलना में बुद्ध पूर्णिमा को फ्लॉवर सुपरमून दिखाई देगा। यह 13 फीसदी ज्यादा बड़ा और 30 फीसदी ज्यादा चमकीला नजर आएगा और भोपाल में शाम 7:02 बजे से शाम 7:19 बजे तक यानी 17 मिनट अवधि रहेगी।

इस साल का दूसरा सुपरमून

विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि यह इस साल का दूसरा सुपरमून होगा। इससे पहले सुपमून 26 अप्रैल को नजर आया था, इस बार चंद्रमा पृथ्वी से 157 किलोमीटर नजदीक होगा। पश्चिमी देशों में वहां खिलने वाले फूलों के कारण इसे फ्लॉवर मून नाम दिया गया है। इसकी पृथ्वी से नजदीकी 357,462 किलोमीटर रह जाएगी। इस वजह से पूनम का यह चांद और बड़ा एवं अधिक चमकीला दिखाई देगा।

25 मई की रात से शुरू हो जाएगी बुद्ध पूर्णिमा

बुद्ध पूर्णिमा 25 मई दिन मंगलवार को रात 08 बजकर 29 मिनट से शुरू होकर 26 मई दिन बुधवार को शाम 04 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। कहा जाता है कि बुद्ध पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। घर में सुख-शांति और खुशहाली आने की भी मान्यता है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article