Budh ka gochar : गुरूवार को उच्च के हो जाएंगे बुध, बढ़ेगा महिलाओं का वर्चश्व

Budh ka gochar : गुरूवार को उच्च के हो जाएंगे बुध, बढ़ेगा महिलाओं का वर्चश्व

नई दिल्ली। गुरूवार यानि 26 अगस्त को Budh ka gochar बुध अपनी राशि कन्या में पहुंचकर उच्च के हो जाएंगे। बुध का यह गोचर कला, लेखन आदि के क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष शुभ फल देने वाला है। सा​थ ही इस समय प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं का वर्चश्व भी बढ़ेगा। पंडित रामगोविन्द शास्त्री के अनुसार ये समय कुछ राशि के जातकों के लिए खास रहने वाला है।

आइए जानते हैं कौन सी हैं वे राशियां -

1. कन्या राशि -

बुध का गोचर इस राशि Virgo sun sign वालों की कुंडली के द्वादश भाव में होगा। बुध का यह गोचर कन्या राशि वालों के लिए बेहद शुभ होने वाला है। व्यवसायियों और कारोबारियों को लाभ मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। Mercury transit august 2021 आय में वृद्धि के भी योग बनेंगे। खर्चों से बचकर रहने की सलाह आपको दी जा रही है। आपकी मेहनत का फल जरूर मिलेगा।

2. तुला -
तुला राशि के जातकों की कुंडली के Libra एकादश भाव में बुध विराजमान हैं। एकादश भाव को लाभ भाव भी कहते हैं। अत: यह गोचर आपके जीवन में खुशियां लाएगा। करियर और व्यापार से जुड़े मामलों में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा और मजबूत होगी। थोड़े परिश्रम में ही आपको सफलता मिलने लगेगी। उच्च अधिकारियों से प्रशंसा और सम्मान मिल सकता है।

3. कुंभ-
इस राशिे के सप्तम भाव में बुध विराजमान रहेंगे। ज्योतिष में यह भाव विवाह और जीवन में होने वाले पार्टनरशिप का भाव है। बुध का यह गोचर कुंभ राशि के लिए शुभ समाचार दिला सकता है। करियर में तरक्की मिलने के योग बनेंगे। आपके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा होगी। कारोबारियों को लाभ होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article