Budh Ka Gochar Dec 2021: मकर में होगा बुध का गोचर, अच्छी होने वाली है नए साल की शुरुआत

Budh Ka Gochar Dec 2021: मकर में होगा बुध का गोचर, अच्छी होने वाली है नए साल की शुरुआत budh-ka-gochar-dec-2021-mercury-will-transit-in-capricorn-new-year-is-going-to-start-well

budh gochar 2025

budh gochar 2025

नई दिल्ली। बुद्धी, विवेक और ज्ञान के Budh Ka Gochar Dec 2021 कारक बुध ग्रह इस साल का आखिरी राशि परिवर्तन जल्द होने वाला है। जी हां अभी धनु राशि में चल रहे बुध 29 दिसंबर को मकर मेें प्रवेश करेंगे। जहां पहले से ही शनि देव भी विराजमान हैं। बुध मकर राशि में 6 मार्च 2022 तक रहेंगे। जिसके बाद एक बार फिर इनका राशियों पर प्रभाव शुरू हो जाएगा। जानिए किन राशियों के लिए ये गोचर नये साल की शुरुआत बढ़िया होने का संकेत दे रहा है।

आपको बता दें। कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होने से व्यक्ति की तर्क शक्ति, निर्णय शक्ति, दृढ़ शक्ति अच्छी होती है। बुध ग्रह को समृद्धि और बहुतायत का कारक भी माना जाता है।

वृषभ राशि —
वृष राशि वालों को बुध का गोचर अच्छे संकेत लेकर आएगा। वकील और न्यायालय से जुड़े लोगों को फायदा मिलने वाला है। आपको मेहनत का पूरा फल मिलने वाला है। परिवार में आ रही समस्याओं को आप​ निपटा पाएंगे। धन का संचय करने में सफल होंगे। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा बीतनेे वाला है।

Shani Good Effects 2022 : नए साल में इन राशियों पर शनि होंगे मेहरबान, नहीं रुकेंगे कोई काम

वृश्चिक राशि —
इस राशि वालों के लिए भी ये गोचर शुभ साबित होगा। आपकी मनोकामनाओं की पूर्ति होगी। अगर आप नौकरी परिवर्तन करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। फायदा होगा। आपको सफलता हासिल होगी। वेतन वृद्धि हो सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिए भी ये समय अनुकूल साबित होगा। अचानक धन आगमन हो सकता है।

धनु राशि —
बुध का गोचर आपके लिए काफी शुभ साबित होगा। कौशल बढ़ेगा। आप हर काम में अपना शत प्रतिशत देंगे। काम की हर जगह प्रशंसा होगी। नौकरी और व्यापार से आप अच्छा मुनाफा अर्जित करने में सफल रहेंगे। धन का संचय करने में सफल होंगे। इस अवधि में नई योजनाओं में निवेश करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। भविष्य में आपको लाभ मिलने के आसार रहेंगे।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article