Budh Gochar 2023: 4 जून को वृष राशि में बुध का गोचर, 18 दिन तक ये उड़ाएंगे मौज

नवग्रहों में खास वाणी और बुद्धि के कारक बुध ग्रह 4 जून की रात वृष राशि में गोचर करने जा रहे हैं। जो 22 जून तक इसी स्थिति में रहेंगे।

Budh Gochar 2023: बुध ने किया मिथुन में प्रवेश, इन्हें मिलेगा लाभ

नई दिल्ली।Budh Gochar 2023 Effect: नवग्रहों में खास वाणी और बुद्धि के कारक बुध ग्रह 4 जून की रात वृष राशि में गोचर करने जा रहे हैं। जो 22 जून तक इसी स्थिति में रहेंगे। बुध का गोचर काल में तीन राशियों को तगड़ा धन लाभ मिलने वाला है। ये पूरे 18 दिन तक मौज उड़ाएंगे। चलिए जानते हैं पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार कौन सी हैं वे राशियां, जो इस दौरान मालामाल होंगी।

Ujjain Mahakal Lok: महाकाल लोक में खंडित प्रतिमा मामले में लोकायुक्त टीम पहुंचेगी उज्जैन, आज से जांच शुरू

वृष राशि में इतने बजे बुध का गोचर Budh Gochar 2023 Time 

ज्योतिषाचार्य की मानें तो वाणी और ग्रहों के राजकुमार बुध 4 जून की रात 1 बजे मेष राशि से वृष राशि में गोचर करेंगे। जो करीब 18 दिन तक इसी स्थिति में रहकर 22 जून को रात 8 बजे मिथुन में प्रवेश करेंगे।

बुध गोचर से ये राशियां उडाएंगी मौज Budh Gochar 2023 Effect: 

वृष राशि

चूंकि बुध का गोचर वृष राशि में होने जा रहा है। आपको बता दें बुध दूसरे और पांचवें भाव के स्वामी हैं और बुध का गोचर वृष राशि के लग्न भाव में होने जा रहा है। बुध वाणी के भी कारक हैं। इसलिए इस दौरान आपकी वाणाी के साथ—साथ संवाद में मधुरता आएगी। हो सकता है इस समय आपको धन लाभ भी हो जाए। निवेश का इंतजार कर रहे लोगों को लाभ के योग बनते दिख रहे हैं। प्रेम संबंध में जो हैं उन्हें संबंधों में प्रगाढ़ता आ सकती है। जीवन साथी के साथ कही घूमने का प्लान कर सकते हैं। आय-व्यय में संतुलन बना रहेगा।

MP Teachers Summer Vaccation Cancel: सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, ​गर्मियों की छुट्टियां कैंसिल, वापस आने का आदेश

कन्या राशि

​कन्या राशि की कुंडली में बुध पहले और दसवें भाव के स्वामी हैं। बुध का गोचर इस राशि के जातकों में भाग्य भाव यानी कि नवम भाव से होगा। तो वहीं विराजमान बुध की दृष्टि आपके तीसरे भाव पर होगी। यहीं कारण है कि आपको गोचर काल के दौरान बुध की कृपा से भाग्य का पूरा—पूरा साथ मिलेगा। लेखन, मीडिया कार्य से जुड़े लोगों के लिए ये समय सफलता दिलाने वाला रहेगा। हो सकता है इस समय आप रिश्तेदारों या दोस्तों के साथ धार्मिक यात्रा पर जाएं। अगर आप सरकारी नौकरी में हैं तो समय बेहद शुभ है।

मकर राशि

मकर राशि के लिए बुध ग्रह छठे और नौवें भाव के स्वामी हैं। लेकिन अब बुध का गोचर संतान और प्रेम के लिए खास माने जाने वाले पंचम भाव में होगा। इस भाव में विराजमान बुध की दृष्टि अब आपके एकादश यानी लाभ के भाव पर रहेगी। जो बुध के गोचर काल में होने के कारण प्रेम का इजहार करा सकता है। इस दौरान आपको सफलता भी मिल सकती है। साथ ही जो लोग शेयर मार्केट से जुड़े हैं उन्हें लिए ये समय बेहद शुभ होने वाला है। व्यापारी वर्ग को इस समय अच्छा फायदा होगा।

House Renting Tips : मकान किराए पर देने वाले पढ़ लें ये खबर, वरना बढ़ सकती है परेशानी

नोट : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article