LPG Price Increase: बजट से पहले बड़ा झटका, LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी

LPG Price Increase: आज मोदी सरकार का अंतरिम बजट पेश किया जा रहा है। इससे पहले आम आदमी को झटका लगा है।.... .....

LPG Price Increase: बजट से पहले बड़ा झटका, LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी

हाइलाइट्स

  • अंतरिम जट से पहले बड़ा झटका
  • LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी
  • कमर्शियल सिलेंडर के दाम 14 रुपए बढ़े

LPG Price Increase: आज मोदी सरकार का अंतरिम बजट पेश किया जा रहा है। इससे पहले आम आदमी को झटका लगा है। तेल कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी कर दी है। आज से LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। तेल कंपिनयों ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की है। वहीं दूसरी ओर घरेलू सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

14 रुपए की बढ़ोतरी

बता दें कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 14 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 1769.50 रुपए, मुंबई में 1708.50 रुपए, चेन्नई में 1937 रुपए का हो गया है।

गौरतलब है कि आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 11 बजे संसद में अंतरिम बजट (Interim Budget) पेश करेगी। आम चुनाव के चलते इस बार अंतरिम बजट पेश किया जा रहा है। चुनाव के परिणाम आने के बाद नई सरकार के गठन होने के बाद पूर्ण बजट पेश किया जाएगा।

घरेलू सिलेंडर की कीमत

घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में 1 फरवरी से कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में 14 किलो वाला घरेलू गैस सिलेंडर 903 रुपए में मिल रहा है। गौरतलब है कि तेल कंपनियों ने 30 अगस्त 2023 को आखिरी बार घरेलू सिलेंडर के दाम में बदलाव किया था। तब गैस सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपए की कटौती की गई थी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article