Advertisment

Budget 2022: दुनिया के 10 देश जहां इनकम टैक्स नहीं देना पड़ता, इनमें से कई देशों की प्रति व्यक्ति आय सबसे ज्यादा

Budget 2022: दुनिया के 10 देश जहां इनकम टैक्स नहीं देना पड़ता, इनमें से कई देशों की प्रति व्यक्ति आय सबसे ज्यादा budget-2022-10-countries-of-the-world-where-income-tax-does-not-have-to-be-paid-many-of-these-countries-have-the-highest-per-capita-income-nkp

author-image
Bansal Digital Desk
Budget 2022: दुनिया के 10 देश जहां इनकम टैक्स नहीं देना पड़ता, इनमें से कई देशों की प्रति व्यक्ति आय सबसे ज्यादा

Budget 2022: आम बजट पेश होने से पहले और बाद में ज्यादातर लोगों की निगाह इनकम टैक्स पर होती है कि सरकार इसमें हमें कितनी रियायत दे रही है। लेकिन इस बार सरकार ने इनकम टैक्स में कोई बदलाव नहीं किया है। लेकिन  क्या आप जानते हैं कि विश्व में कुछ देश ऐसे हैं जहां आयकर नाम की कोई चीज ही नहीं है। भारत में भी समय-समय पर आर्थिक सुधारों के लिए आयकर को समाप्त करने की बात होती रही है। तमाम जानकार कहते रहे हैं कि भारत में इनकम टैक्स देने वाले को कोई प्रोत्साहन नहीं है बल्कि उसे प्रताड़ना का शिकार होना पड़ता है। ऐसे में इसे खत्म ही कर देना चाहिए। आइए, जानते हैं उन देशों के बारे में जहां लोगों को इनकम टैक्स नहीं देना पड़ता।

Advertisment

1- यूनाइटेड अरब अमीरात

तेल भंडारों से समृद्ध देश यूनाइटेड अरब अमीरात में लोगों को कोई आयकर नहीं देना पड़ता है। जबकि इस देश की गिनती सबसे अधिक प्रति व्यक्ति आय वाले देशों में होती है।

UAE

2- कतर

कतर भी तेल और खनिज के अकूत भंडारों से समृद्ध देश है। यहां भी आयकर का कोई अस्तित्व नहीं है। वहीं प्रति व्यक्ति आय की बात करें तो यहां भी दुनिया के सबसे अमीर लोग रहते हैं और उन्हें अपने निजी आय पर कोई कर नहीं देना पड़ता।

कतर

3-ओमान

ओमान में भी निजी आय या पूंजी पर कोई टैक्स नहीं देना पड़ता। हालांकि, यहां लोगों को सामाजिक सुरक्षा लाभ में योगदान देना पड़ता है।

Advertisment

ओमान

4- सऊदी अरब

सऊदी अरब दुनिया में सबसे बड़ा तेल निर्यातक देश है। यहां भी किसी नागरिक को इनकम टैक्स देना नहीं पड़ता और न ही कंपनियों के वित्तीय फायदे पर कोई टैक्स लगाया जाता है। हालांकि, ओमान की तरह यहां भी लोगों को सामाजिक सुरक्षा के लिए भुगतान करना पड़ता है।

साउदी अरब

5- कुवैत

कुवैत में सामाजिक सुरक्षा में योगदान देना अनिवार्य है, लेकिन इनकम टैक्स जीरो है। यानि साफ है कि यहां के लोगों को भी अपनी निजी कमाई पर कोई टैक्स नहीं देना होता है।

कुवैत

6- बहरीन

बहरीन के नागरिकों को भी आयकर नहीं देना पड़ता है। लेकिन कुवैत, साउदी अरब और ओमान के तर्ज पर यहां भी नागरिकों को अपनी आय का 7 प्रतिशत हिस्सा सामाजिक सुरक्षा में जमा कराना पड़ता है। यहां मकान किराए पर देने से प्राप्त आय पर टैक्स देना होता है। साथ ही एंप्लायीमेंट टैक्ट, स्टैम्प ड्यूटी पर और रियल एस्टेट के ट्रांसफर पर भी टैक्स लगता है।

Advertisment

बहरीन

7-बरमूडा

दुनिया के समृद्ध देशों में से एक बरमूडा खासा लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यहां भी नागरिकों पर कोई आयकर नहीं लगाया गया है। हालांकि बरमूडा रहने के लिए सबसे महंगी जगहों में से एक है। यहां भी नागरिकों को पे रोल टैक्स, समाजिक सुरक्षा, संपत्ति, कस्टम ड्यूटी पर 25 % टैक्स लगाया जाता है।

बरमूडा

8-बहमास

बहमास भी बेहद लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेस है। यहां आयकर तो नहीं लगाया जाता है लेकिन इम्पोर्ट ड्यूटी, राष्ट्रीय बीमा और संपत्ति कर अस्तित्व में हैं।

बहमास

9-मोनैको

मोनैको कई प्रवासियों का घर माना जाता है। यहां भी कोई आयकर या संपत्ति कर नहीं देना पड़ता है। दुनिया भर के कई करोड़पति यहीं बसे हुए हैं।

Advertisment

मोनैको

10-हॉन्ग-कॉन्ग

इस देश में भी कोई आयकर नहीं लगाया जाता है। हालांकि यहां कमाई गई आय पर टैक्स की व्यवस्था है। इसके अलावा बिजनेस मुनाफों और किराए से होने वाली आयपर भी टैक्स देना पड़ता है।

हॉन्ग-कॉन्ग

union budget 2022 total budget 2022 saudi arabia no income tax law income tax taxpayers Income Tax day Income tax government budget of 2022 government budget 2022 government 2022 budget government general budget 2022 economy doe budget 2022 current budget 2022 countries budget for 2022 budget 2022 annual budget 2022 2022 national budget 2022 government budget 2022 central budget
Advertisment
चैनल से जुड़ें