Budaun Gangrape: बदायूं गैंगरेप-मर्डर का मुख्य आरोपी महंत गिरफ्तार, पुलिस ने घोषित किया था 50 हजार का इनाम

Budaun Gangrape: बदायूं गैंगरेप-मर्डर का मुख्य आरोपी महंत गिरफ्तार, पुलिस ने घोषित किया था 50 हजार का इनाम, Budaun Gangrape Murder Case main accused Priest arrested Reward of 50 Thousand Uttar Pradesh Police

Bhopal Rape News: पुलिस मुख्यालय से 500 मीटर की दूरी पर रेप, आधी रात महिला को घसीटते हुए दुकान में ले जाकर बनाया शिकार

Budaun Gangrape and Murder Case: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बदायूं में 50 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप और मर्डर के मामले में मुख्य आरोपी महंत को पुलिस ने गिरफ्तार (Accused Priest Arrested) कर लिया है। घटना के बाद से ही आरोपी मंहत फरार था। इस पर पुलिस ने 50 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। इस घटना में पुलिस ने अब तक सभी तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। जिला मजिस्ट्रेट कुमार प्रशांत ने बताया, मुख्य आरोपी एक गांव में अपने अनुयायी के घर में छिपा था, यहीं से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में जिला पुलिस के साथ एसटीएफ को भी मामले की जांच के आदेश दिए गए थे। इसके साथ ही आरोपियों पर NSA के तहत कार्रवाई करने के आदेश थे।

उत्तर प्रदेश के बदायूं में निर्भया जैसा गैंगरेप का दिलदहला देने वाला मामला 6 जनवरी को सामने आया था। 3 जनवरी को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पास के गांव में स्थित मंदिर में पूजा करने के लिए गई थी। तभी मंदिर के महंत, उसके चेले और ड्राइवर ने महिला को अपनी हवस का शिकार बना लिया। दुष्कर्म और हत्या करने के बाद देर रात महिला का शव उसके घर के दरवाजे पर फेंक कर फरार हो गए थे।

Budaun GangRape: बदायूं में दरिंदगी, मंदिर में महिला के साथ महंत समेत 3 ने किया गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड, हड्डियां भी तोड़ी

इस घटना में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई थी। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना नहीं किया था। पुलिस ने घटना के 48 घंटे बाद 5 जनवरी को महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ, महिला के प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोंट थे। गैंगरेप के बाद गुप्तांग में रॉड डाले जाने की बात भी सामने आई। महिला के शरीर पर चोट के गंभीर निशान भी मिले हैं। पसली, पैर फेंफड़े भी डैमेज हुए।

वहीं थानाध्यक्ष ने पुलिस के आलाधिकारी को गुमराह करते हुए बताया था, महिला की कुएं में गिरने से मौत हुई, ग्रामीणों और परिजनों के हंगामे के बाद थाना अध्यक्ष की लापरवाही उजागर हुई। इसके बाद एसएसपी ने थाना अध्यक्ष को निलंबित कर दिया था। फिलहाल SIT जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article