भारत-पाक सीमा पर BSF की बड़ी कार्रवाई, 5 घुसपैठी ढेर

भारत-पाक सीमा पर BSF की बड़ी कार्रवाई, 5 घुसपैठी ढेर

तरन तारन. पंजाब से लगती पाकिस्तान सीमा से बड़ी खबर मिल रही है। यहां पर बीएसएफ के जवानों ने 5 घुसपैठियों को ढेर कर दिया है। जानकारी के अनुसार, तरन तारन के खेमकरन में सीमा सुरक्षा बल ( BSF ) के जवानों ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

जानकारी के अनुसार, BSF के जवानों ने यह कार्रवाई शनिवार को तड़के की। फिलहाल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। BSF की 103 बटालियन के जवानों ने भारत-पाकिस्तान सीमा के करीब डल सीमा चौकी पर संदिग्ध गतिविधियां देखीं।

https://twitter.com/ANI/status/1297046434848501760

बताया जा रहा है कि शनिवार को तड़के 4.45 बजे गोलियां चलाईं, जिसमें 5 घुसपैठी ढेर हो गए। सभी घुसपैठियों के शव बरामद कर लिए गए हैं और इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article