बीएसएफ ने पंजाब सीमा से छह पाकिस्तानी जवानों को पकड़ा

देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

नयी दिल्ली,आठ जनवरी (भाषा) सीमा सुरक्षा बल ने शुक्रवार को पंजाब में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित इलाके से छह पाकिस्तानी युवकों को पकड़ा। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए सभी लोगों की आयु 20 से 21 वर्ष के बीच है। उन्हें शाम पांच बजे के आसपास अमृतसर के सीमावर्ती क्षेत्र से पकड़ा गया।

सूत्रों ने बताया कि छह युवकों से फिलहाल सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों की संयुक्त टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे अनजाने में सीमा पर पहुंच गए या उनका कोई गलत मकसद था।

अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

भाषा शुभांशि माधव

माधव

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article