Brown Rice Benefit: न्यूट्रीशन से भरपूर होता है ब्राउन राइस, जानिए क्या मिलते है इसके फायदे

अगर आप सामान्य चावल की जगह पर ब्राउन राइस का सेवन करते है तो आपको इसके कई सारे स्वास्थ्य फायदे मिलते है।

Brown Rice Benefit: न्यूट्रीशन से भरपूर होता है ब्राउन राइस, जानिए क्या मिलते है इसके फायदे

Brown Rice Benefit: खानपान पर ध्यान रखना सभी भी स्वास्थ्य के लिए जरूरी होता है वहीं पर कई चीजों के बारे में हमें कम ही जानकारी होती है। ऐसे में अगर आप सामान्य चावल की जगह पर ब्राउन राइस का सेवन करते है तो आपको इसके कई सारे स्वास्थ्य फायदे मिलते है।

सामान्य चावल से कितना अलग

आपको बताते चलें, ब्राउन राइस आपके सामान्य चावल (white rice) के बदले बेहतर होता है जहां पर सफेद चावल, काफी ज्यादा प्रोसेस्ड होता है। इसको अच्छा दिखाने के लिए इसे ज्यादा प्रोसेस किया जाता है जिस कारण से इसके सारे न्यूट्रीशन खत्म हो जाते हैं। वहीं, ब्राउन राइस का सिर्फ ऊपरी कवर निकाला जाता है और इस कारण से ये न्यूट्रीशन से भरपूर होता है।

Free photo wooden bowl with raw red long grain jasmine and white rice on rough background

क्या हैं ब्राउन राइस के फायदे-

1-दिल के लिए बेहतर ब्राउन राइस-

यहां पर नियमित तौर पर अगर आप ब्राउन राइस का सेवन करते है तो इसके कई खास फायदे मिलते है यहां पर दिल के लिए इस चावल का सेवन करना चाहिए। इतना ही नहीं ब्राउन राइस से मैग्निशियम स्ट्रोक के खतरे से भी बचाता है, इसलिए ब्राउन राइस को अपनी डाइट में शामिल होता है।

2- हड्डियों की मजबूती के लिए खाएं ब्राउन राइस

आपको बताते चलें, ब्राउन राइस को न्यूट्रीशन से भरपूर डाइट माना जाता है। इसमें फाइबर, मैगनिशियम, फॉसफोरस, मैगनिस आदि जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। पोषक तत्वों के कारण ये आपको क्रॉनिक बीमारियों से भी बचाता है।

3- वजन को बनाता है नियंत्रित

यहां पर ब्राउन राइस का सेवन करने से भरपूर मात्रा में फाइबर मिलता है।  कई देर तक आपका पेट भरा रखता है। इस कारण से आप बार-बार खाना नहीं खाते और वजन मेंटेन रहता है। फाइबर की मात्रा अधिक होने के कारण ये बेली फैट कम करने में भी मदद करता है।

4- ग्लूटेन फ्री

ब्राउन राइस में अन्य ग्लूटेन फ्री प्रोडक्ट्स की तरह रिफाइन्ड नहीं होते, जो इसे ग्लूटेन फ्री डाइट के लिए एक हेल्दी विकल्प माना जाता है।

डाइबिटीज से बचाता है

ब्राउन राइस व्हाइट राइस की तुलना में डाइट में शामिल करना फायदेमंद होता है इसमें सामान्य चावल की तुलना में धीरे पचता है। इस कारण से ब्लड शुगर लेवल अचानक से नहीं बढ़ता है। ब्राउन राइस से टाइप-2 डाइबिटीज होने की संभावना भी कम होती है।

ये भी पढ़ें

IIT Dhanbad Recruitment 2023: IIT धनबाद में प्रोफेसर पद पर निकली वैकेंसी, इस लिंक से करें आवेदन

Zareen Khan On Court Notice: कानूनी पचड़ों में फंसी एक्ट्रेस जरीन खान, इस मामले में अरेस्ट जारी हुआ वारंट

Aaj ka Rashifal: इन राशियों के जातकों की राजनीतिक और आर्थिक कार्यसिद्धि होने के योग, व्यापारियों को होगा धन लाभ

Aaj ka Rashifal: इन राशियों के जातकों की राजनीतिक और आर्थिक कार्यसिद्धि होने के योग, व्यापारियों को होगा धन लाभ

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article