Jija Saali Love Story : जीजा ने की साली से शादी, बहन बन गई बहन की सौतन

जीजा ने की साली से शादी, बहन बन गई बहन की सौतन brother in law married his sister in law in kushinagar vkj

Jija Saali Love Story : जीजा ने की साली से शादी, बहन बन गई बहन की सौतन

Jija-Saali Love Story : उत्‍तर प्रदेश से एक अजग प्रेम की गजब कहानी निकलकर सामने आई है। यूपी के कुशीनगर में एक साली अपने ही जीजा से दिल लगा बैठी और उससे शादी कर ली। जिसके बाद बहन अपनी दूसरी बहन की सौतन बन गई। जब शख्स की पत्नी को अपने पति की रास लीला के बारे में पता चला तो उसने कड़ा विरोध किया और पति ने उसे घर से निकाल दिया। घर से निकाले जाने के बाद पत्नी ने कोर्ट का सहारा लिया और अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन मामला दो राज्यों का होने के चलते मामला पेंचीदा हो गया।

ये भी पढ़े..

Crime News: नई बहु ने कर दिया कांड, बहनोई के साथ हुई फरार
जंगल में पड़ी है तेरी बहन, लेआ, आरोपी ने युवती का किया रेप
फेसबुक का प्यार, फिर तलाक, और अंत में महिला ने लगाई फांसी, जानिए पूरी कथा

दरअसल, कुशीनगर जनपद के परसौनी भरपटिया गांव में रहने वाले एक शख्स की शादी बिहार के कल्याणपुर गांव की रहने वाली एक युवती से हुई थी। दोनों का एक बेटा भी है। शादी के बाद से शख्स का अपनी ससुराल आना जाना शुरू हो गया था। इसी बीच शख्स की साली का उसपर दिल आ गया इसके बाद दोनों के बीच रास लीला शुरू हो गई। बाद में शख्स ने अपनी साली से शादी कर ली। जब शख्स की पत्नी को अपने पति की इस हरकत के बारे में पता चला तो उसने अपने पति का विरोध किया। लेकिन शख्स ने अपनी पत्नी और बच्चे की बगैर परवाह किए पत्नी और बच्चे को घर से निकाल दिया।

ये भी पढ़े..

Crime News: नई बहु ने कर दिया कांड, बहनोई के साथ हुई फरार
जंगल में पड़ी है तेरी बहन, लेआ, आरोपी ने युवती का किया रेप
फेसबुक का प्यार, फिर तलाक, और अंत में महिला ने लगाई फांसी, जानिए पूरी कथा

पत्नी से की मारपीट

शख्स की पत्नी ने आरोप लगाया है कि मेरे पति ने उसकी बहन से शादी करने के बाद मुझसे मारपीट की। पत्नी का कहना है कि उसने इस अवैध संबंध का विरोध किया तो उसके पति ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद उसने कोर्ट में न्याय की गुहार लगाई इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी सहित 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article