Dever Bhabhi : देवरों की नहीं हुई सगाई, तो भाभी के साथ कर डाला कांड़

Dever Bhabhi : देवरों की नहीं हुई सगाई, तो भाभी के साथ कर डाला कांड़ Brother-in-law did not get engaged, then sister-in-law was killed vkj

Dever Bhabhi : देवरों की नहीं हुई सगाई, तो भाभी के साथ कर डाला कांड़

Dever Bhabhi : राजस्थान के जालौर के मोदरान गांव से देवर-भाभी के रिश्तों को तारतार किए जाने का मामला सामने आया है। यहां दो देवरों ने मिलकर अपनी ही भाभी को ऐसी सजा दी की, लोगों की रूह कांप उठी। दो देवरों ने एक छोटी बात पर अपनी भाभी को मौत की निंद सुला दिया। वही एक आरोपी ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने की कोशिश भी की।

भाभी—भतीजे को मारी कुल्हाड़ी

मिली जानकारी के अनुसार परिवार में घर की कलह और सगाई को लेकर विवाद हो गया था। उसी दौरान देवरों ने कुल्हाड़ी से अपनी भाभी पर हमला बोल दिया और उसकी हत्या कर दी। इतना ही नही देवरों ने अपने 12 साल के भतीजे पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया जिसमें बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

आटे साटै की प्रथा को लेकर विवाद

बताया जा रहा है कि रतनसिंह की पत्नी इंद्रा कांवर अपनी बेटी और बेटे के साथ घर में रहती थी। घर में उसके दो देवर डुंगरसिंह और पहाड़सिंह भी रहते थे। दोनों देवरों की शादी नहीं हुई थी दोनों का अपनी भतीजी को आटे साटै की प्रथा में देने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया की देवरों ने अपनी ही सगी भाभी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले के दौरान भतीजे ने बीच बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपियों ने अपने भतीजे की गर्दन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिसमें वो गंभी रूप से घायल हो गया। वही एक आरोपी ने कीटनाशक पीने का प्रयास किया।

पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article