20 JUNE HISTORY: आज के दिन ग्वालियर किले पर ब्रिटिश सेना ने किया था कब्जा, जानें बिस्तार से 20 जून की अन्‍य प्रमुख घटनाएं

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में मौजूद ग्वालियर किले का निर्माण 8वीं शताब्दी में किया गया था। यह किला मध्यकालीन अद्भुत नमूनों में से एक है।

10 December History: अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस’ के तौर पर मनाया जाता है आज का दिन, जानें आज की कुछ मुख्य बातें

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में मौजूद ग्वालियर किले का निर्माण 8वीं शताब्दी में किया गया था। यह किला मध्यकालीन अद्भुत नमूनों में से एक है। लाल बलुए पत्थर से निर्मित यह किला देश के सबसे बड़े किले में से एक है और इसका भारतीय इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान है।

ब्रिटिश सेना ने किले पर किया था हमला

सन् 1857 में हुए सैन्य विद्रोह के दौरान एक जून 1858 को झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ने मराठा विद्रोहियों के साथ मिलकर ग्वालियर के किले पर कब्जा किया था, लेकिन 16 जून को जनरल ह्यूज के नेतृत्व वाली ब्रिटिश सेना ने किले पर हमला कर दिया। इस दौरान रानी लक्ष्मीबाई खूब बहादुरी से लड़ीं और अंग्रेजों को किले पर कब्जा नहीं करने दिया।

अग्रेजों ने 20 जून को किले पर कब्जा किया

मगर लड़ाई के दौरान उन्हें गोली लग गई और अगले दिन (17 जून को) ही उनकी मृत्यु हो गई। भारतीय इतिहास में यह ग्वालियर की लड़ाई के नाम से वर्णित है। लक्ष्मीबाई की मृत्यु के बाद अग्रेजों ने अगले तीन दिन में यानी 20 जून तक किले पर कब्जा कर लिया। इसके अलावा 20 जून की तारीख देश और दुनिया में कई अन्य घटनाओं की भी गवाह है।

gwalior-kila

Jagannath Puri Rathyatra 2023: विश्व प्रसिद्ध पुरी रथयात्रा आज से शुरू, पीएम मोदी ने दी देशवासियों को बधाई

1877 में 20 जून के ही दिन मुंबई स्थित विक्टोरिया टर्मिनस को लोगों के लिए खोला गया था। विक्टोरियन गोथिक शैली और परंपरागत भारतीय स्थापत्य कला की झलक देने वाले इस स्टेशन को 2004 में यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया। निर्माण के समय इसका नाम विक्टोरिया टर्मिनस था, लेकिन 1996 में इसका नाम बदलकर छत्रपति शिवाजी टर्मिनस कर दिया गया। हालांकि इसके लघु रूप में यह आज भी विक्टोरिया टर्मिनस के नाम से मशहूर है।

इस दिन की बुरी घटनाओं की बात करें तो 1990 में वह 20 जून का ही दिन था जब ईरान में भूकंप से 40 हजार लोग मारे गए। यह भी दुखद संयोग ही है कि 1994 में 20 जून को ही ईरान में एक मस्जिद में बम विस्फोट में 70 लोगों की मौत हो गई। देश दुनिया के इतिहास में 20 जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है

  • 1858: ग्वालियर के किले पर ब्रिटिश सेना का कब्जा और इसके साथ ही सिपाही विद्रोह  का अंत हुआ।
  • 1873: भारत में वाई.एम.सी.ए. की स्थापना।
  • 1887: मुंबई स्थित विक्टोरिया टर्मिनस (छत्रपति शिवाजी टर्मिनस) लोगों के लिए खुला। आज यह देश के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में से एक है।
  • 1916: पुणे में एस.एन.डी.टी. महिला विश्विविद्यालय की स्थापना।
  • 1990: ईरान में आए भूकंप से लगभग 40 हजार लोग मारे गए।
  • 1994: ईरान की मस्जिद में बम विस्फोट में 70 की मौत।
  • 1998: विश्वनाथन आनंद ने ब्लादिमीर कैमनिक को हराकर पांचवां फ़्रैकफ़र्ट क्लासिक शतरंज टूर्नामेंट जीता।
  • 2000: काहिरा में समूह-15 देशों का दसवाँ शिखर सम्मेलन सम्पन्न।
  • 2001: जनरल परवेज मुशर्रफ़ पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने।
  • 2002: पाकिस्तान ने अशरफ जहांगीर काजी को अमेरिका में अपना नया राजदूत नियुक्त किया।
  • 2002: अमेरिकी कोर्ट ने मानसिक रूप से बीमार अपराधियों की फांसी की सजा पर रोक लगाई।
  • 2005 - रूस मालवाहक यान एम-53 अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचा।
  • 2006: जापान ने अपनी सेनाओं को इराक से वापस बुलाने का निर्णय लिया।
  • 2014: प्रख्यात कवि केदारनाथ सिंह को ज्ञानपीठ पुरस्कार की घोषणा।

आइये बिस्तार से जानते हैं ग्वालियर किले के बारे में

# किले में कई मंदिर और संरचनाएं हैं।

# सबसे पुराना मंदिर तेली का मंदिर (8 वीं शताब्दी) है। इस मंदिर में नागर आधार पर वल्लभी शिखर है।

# एक अन्य महत्वपूर्ण मंदिर 875 ईस्वी में बना चतुर्भुज मंदिर है। यह पूरे क्षेत्र में एकमात्र अखंड रॉक कट मंदिर है।

# सास बहू मंदिर या सहस्त्रबाहु मंदिर का निर्माण कच्छपघाट वंश के राजा महिपाल ने 1092 में करवाया था। यह अलंकृत नक्काशी से अलंकृत एक सुंदर संरचना है।

# मंदिरों और किले का निर्माण चूना पत्थर और बलुआ पत्थर से किया गया है।

# किले में कई जैन मंदिर भी हैं। सिद्धचल जैन मंदिर की गुफाओं में पहले तीर्थंकर, आदिनाथ या ऋषभनाथ की 58 फीट ऊंची प्रतिमा है।

# किले के भीतर कई अन्य महल, संरचनाएँ और मूर्तियाँ हैं। राजा मान सिंह का महल इस्लामी वास्तुकला के पहलुओं के साथ आत्मसात हिंदू वास्तुकला का एक बड़ा उदाहरण है।

# अन्य महत्वपूर्ण संरचनाएं गणेश गेट, आलमगिरी गेट, बादल महल, उरवाई गेट, गुजरी महल संग्रहालय, कर्ण महल आदि हैं।

# किले के सम्मान में इंडिया पोस्ट द्वारा 3 अगस्त 1984 को एक डाक टिकट जारी किया गया था।

ये  भी पढ़े :

iPhone EXPORT: रिकॉर्ड स्तर पर INDIA से एक्सपोर्ट हुए iPhone, विदेशों में भेजा 10 हजार करोड़ का माल

Adipurush Box Office Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन धड़ाम से गिरी फिल्म, जानिए कितने कमाए अब तक

Rajasthan News : राजस्थान में दो दिन में भारी बारिश से सात लोगों की गई जान , निचले इलाकों से 15,000 लोगों को किया गयास्थानांतरित

Adipurush: फिल्म आदिपुरूष पर बढ़ते विवाद के बीच मनोज मुंतशिर ने की सुरक्षा की मांग

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article