Advertisment

ब्रिटेन ने कोविड-19 की रोकथाम के लिए मॉडर्ना के टीके को मंजूरी दी

author-image
Bhasha
ब्रिटेन ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए कोविड-19 की जांच अनिवार्य की

लंदन, आठ जनवरी (भाषा) ब्रिटेन के नियामक प्राधिकार ने मॉडर्ना कंपनी द्वारा निर्मित कोविड-19 टीके के इस्तेमाल की शुक्रवार को मंजूरी दे दी जो ब्रिटेन में मंजूरी पाने वाला तीसरा कोरोना वायरस टीका होगा।

Advertisment

हालांकि नये टीके की आपूर्ति अगले कुछ सप्ताह में होने की उम्मीद नहीं है और ब्रिटेन ने 70 लाख खुराकों का ऑर्डर दिया है। 30 हजार से अधिक लोगों पर हुए परीक्षण में मॉडर्ना के टीके ने कोविड से करीब 95 प्रतिशत सुरक्षा वाले परिणाम दर्शाये।

फाइजर और बायोएनटेक के टीके की तरह काम करने वाले मॉडर्ना के टीके को शून्य से 20 डिग्री सेल्सियस कम तापमान पर रखना होता है।

ब्रिटेन में इस्तेमाल के लिए अब तक स्वीकृत तीनों टीकों की दो खुराक लगानी होंगी।

Advertisment

ब्रिटेन में अब तक करीब 15 लाख लोग कोविड-19 टीके की कम से कम एक खुराक लगवा चुके हैं।

भाषा वैभव पवनेश

पवनेश

Advertisment
चैनल से जुड़ें