Maruti Swift का टॉप मॉडल मात्र 1 लाख में ले आएं घर, जानिए इसकी खासियतें

Maruti Swift का टॉप मॉडल मात्र 1 लाख में ले आएं घर, जानिए इसकी खासियतें Bring home the top model of Maruti Swift in just 1 lakh, know its features sm

Maruti Swift का टॉप मॉडल मात्र 1 लाख में ले आएं घर, जानिए इसकी खासियतें

Maruti Swift Loan EMI Calculator: देश में सबसे पॉपुलर हैचबैक कारों का जिक्र हो और उसमें मारुति स्विफ्ट (Maruti Swift) का नाम शामिल हो ऐसा भला कैसे हो सकता है। मारुति स्विफ्ट (Maruti Swift) कई सालों से लगातार लोगों कि पसंद बनी हुई है। अगर पिछले महीने की बात करें तो यह देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में तीसरे स्थान पर रही है। पिछले महीने इसकी 16,440 यूनिट्स बिकी हैं। मारुति स्विफ्ट (Maruti Swift) की कीमत 6 लाख रुपये से 8.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है। आइए जानते है अगर आप मारुति स्विफ्ट के टॉप मॉडल को लोन पर खरीदने से आपको हर महीने कितनी किश्त देनी होगी।

EMI Calculator

मारुति स्विफ्ट का टॉप मॉडल Swift ZXI Plus DT AMT है। टॉप मॉडल एक्स-शोरूम कीमत 8.98 लाख रुपये है और अगर ऑन-रोड कीमत की बात करें तो दिल्ली में यह लगभग 10 लाख रुपये का मिलने वाला है। अगर आप इस गाड़ी के टॉप मॉडल को लेना का सोच रहे है तो हम आपके लिए इसका EMI Calculator लेकर आए हैं।

अगर आप इस गाड़ी के टॉप मॉडल को लेने के लिए 10 फीसदी डाउन पेमेंट यानि 1 लाख रुपए जमा करते है। तब इस तरह से हो सकती है ब्याज दरें अलग-अलग बैंकों की ब्याज दर अलग होती है और आप लोन अवधि भी 1 साल से 7 साल के बीच तक करा सकते है। यहां हमने बैंक की ब्याज दर 10 फीसदी और लोन अवधि 5 साल मानकर कैलकुलेट किया है।

ऐसी स्थिति में आपको हर महीने करीब 19,264 रुपये की EMI भरनी पड़ेगी। आप 5 साल में कुल लोन अमाउंट (9,06,663 रुपये) के लिए करीब 2.49 लाख रुपये एक्स्ट्रा देने होंगे।

जानिए इसके फीचर्स के बारें में

मारुति स्विफ्ट में 1.2-लीटर ड्यूलजेट पेट्रोल इंजन (90PS और 113Nm) मिलता है। इसमें माइलेज बढ़ाने के लिए इंजन स्टार्ट/स्टॉप का फीचर भी दिया है। इंजन को 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। मारुति स्विफ्ट में 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, क्रूज कंट्रोल, ऑटो एसी और LED डीआरएल के साथ एलईडी हेडलाइट्स दिए हुए है। पेट्रोल मोड में कार का माइलेज करीब 22 किमी/लीटर और सीएनजी में करीब 30.90km/kg है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article