Vidisha News : पिया के साथ लिए 7 फेरे, खाई कसमें, और शादी के 24 घंटे बाद हो गई दुल्हन की मौत

Vidisha News : पिया के साथ लिए 7 फेरे, खाई कसमें, और शादी के 24 घंटे बाद हो गई दुल्हन की मौत Bride death within 24 hours of marriage in vidisha lateri vkj

Vidisha News : पिया के साथ लिए 7 फेरे, खाई कसमें, और शादी के 24 घंटे बाद हो गई दुल्हन की मौत

विदिश : शादी लड़का और लड़की के जीवन का वो सबसे हसीन पल होता है जिसका दोनों को जवानी की दहलीज पार करते ही बेसब्री से इंतजार होता है। लेकिन जब दोनों अपने नए जीवन की शुरू करे और कोई अनहोनी हो जाए तो ऐसा कोई दुश्मन भी नहीं सोच सकता है। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के विदिश जिले की लटेरी आनंदपुर के ग्राम जावती से समाने आया है। यहां सात फेरे लेने के 24 घंटे बाद दुल्हन की मौत हो गई। जिस घर में खुशियां आने वाली थी वहां मातम परस गया।

खबरों के अनुसार इस घटना के बारे में जिसने भी सुना वे हैरान ही रह गए। लोगों के जहन में एक ही बात आग की तरह उठ रही थी की आखिर उस नई नवेली दुल्हन की गलती ही क्या थी। जो सात फेरे लेने के 24 घंटे बाद अपने पिया को अकेला छोड़ गई। गांव के लोगों का कहना है कि 27 अप्रैल को ही मृतिका ने अपने पति के साथ अग्नि को साक्षी मानकर सात जन्मों तक साथ रहने की कसमें खाई थीं। लेकिन दुर्भाग्य है कि दुल्हन ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को हिला के रख दिया है।

हालांकि दुल्हन की मौत कैसे हुई इसका कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत कैसे हुई इसकी पुष्टि हो सकेगी। वही दुल्हन के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। आशंका जताई जा रही है कि दुल्हन की मौत का कारण हार्ट अटैक हो सकती है। लेकिन इस घटना ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि मौत कब दहलीज पर आ जाए इसका कोई भरोसा नहीं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article