Advertisment

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ऐसा क्या कहा कि खिलखिलाकर हंस पड़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Modi Putin Viral Video: रूस के कजान में पीएम मोदी रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मिले। पुतिन ने ऐसा क्या कहा कि पीएम मोदी खिलखिलाकर हंस पड़े।

author-image
Rahul Garhwal
BRICS summit Narendra Modi Vladimir Putin Viral Video hindi news

Modi Putin Viral Video: पीएम नरेंद्र मोदी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए रूस दौरे पर हैं। 23 अक्टूबर को ब्रिक्स सम्मेलन होगा। कजान शहर में मोदी और पुतिन ने द्विपक्षीय वार्ता में हिस्सा लिया। इस दौरान पुतिन ने भारत-रूस के ऐतिहासिक संबंधों को लेकर कुछ ऐसा कहा कि मोदी खिलखिलाकर हंस पड़े।

Advertisment

पुतिन बोले- मोदी बिना ट्रांसलेटर के समझ जाएंगे मेरी बातें

द्विपक्षीय वार्ता में पीएम मोदी हिंदी और राष्ट्रपति पुतिन रूसी भाषा में बोल रहे थे। दोनों नेताओं की बातों को रूसी और हिंदी में ट्रांसलेट करने के लिए ट्रांसलेटर भी मौजूद थे। तभी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और रूस के संबंध इतने प्रगाढ़ हैं कि मुझे लगता है आप मेरी बातें बिना ट्रांसलेटर की मदद के भी समझ सकते हैं। पुतिन के ये कहने पर पीएम मोदी खिलखिलाकर हंस पड़े। पुतिन भी मुस्कुराते नजर आए।

पीएम मोदी ने क्या दिया जवाब

modi

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि मॉस्को और नई दिल्ली के संबंध काफी विशेष हैं और समय के साथ और मजबूत हो रहे हैं। इसके जवाब में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले 3 महीनों में मेरा रूस का दूसरा दौरा है। ये दोनों देशों के बीच की गहरी साझेदारी और दोस्ती को दिखाता है।

जुलाई में रूस गए थे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मंत्री मोदी इस साल जुलाई में भी रूस गए थे। उस वक्त पुतिन ने क्रेमलिन में उनका जोरदार स्वागत किया था। राष्ट्रपति पुतिन ने खुद गाड़ी चलाकर उन्हें अपने आवास की सैर कराई थी।

Advertisment

पुतिन ने जताया मोदी का आभार

ये द्विपक्षीय बैठक जुलाई में पीएम मोदी और पुतिन के बीच मॉस्को में हुई अनौपचारिक मुलाकात के 3 महीने बाद आयोजित की गई है। पुतिन ने पीएम मोदी के साथ अपनी पिछली मुलाकात का जिक्र करते हुए मुझे हमारी जुलाई की बैठक याद है, जिसमें हमने कई मुद्दों पर अच्छी चर्चा की थी और इसके बाद हम कई बार फोन पर भी बात कर चुके हैं। कजान आने के मेरे निमंत्रण को स्वीकार करने के लिए मैं आपका बहुत आभारी हूं।

ये खबर भी पढ़ें: फ्लाइट्स में बम: एयर इंडिया, इंडिगो और विस्तारा के 50 विमानों को उड़ाने की धमकी, सख्त कानून बनाएगी सरकार

कैसे निकलेगा रूस-यूक्रेन संघर्ष का हल

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर भारत के रुख को युद्ध के मामले में साफ किया। उन्होंने पुतिन से कहा कि रूस-यूक्रेन विवाद का समाधान शांति से होना चाहिए और इसके लिए भारत हर संभव मदद देने को तैयार है। हम इस संघर्ष के मुद्दे पर लगातार बातचीत में हैं। हमारा मानना है कि समस्याओं का हल शांतिपूर्ण तरीके से निकाला जाना चाहिए। हम शांति और स्थिरता की बहाली का पूरा समर्थन करते हैं। भारत हमेशा मानवता को प्राथमिकता देने का प्रयास करता है और यूक्रेन संघर्ष के समाधान में हरसंभव सहयोग देने के लिए तत्पर है।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए फैसला: दीवाली-छठ पर्व के लिए शुरु की गई 8 स्पेशल ट्रेन MP के इन स्टेशनों पर रुकेंगी

व्लामिदीर पुतिन मोदी पुतिन वायरल वीडियो ब्रिक्स सम्मेलन में पीएम मोदी ब्रिक्स सम्मेलन पीएम मोदी नरेंद्र मोदी Vladimir Putin PM Modi in BRICS summit PM Modi narendra modi Modi Putin Viral Video hindi news Modi Putin Viral Video BRICS summit
Advertisment
चैनल से जुड़ें