Breaking News: तीसरी मंजिल पर पुताई करते हुए गिरा मजदूर, मौके पर मौत

Breaking News: तीसरी मंजिल पर पुताई करते हुए गिरा मजदूर, मौके पर मौत breaking-news-worker-fell-while-panting-on-the-third-floor-died-on-the-spot

Breaking News: तीसरी मंजिल पर पुताई करते हुए गिरा मजदूर, मौके पर मौत

भोपाल। राजधानी भोपाल में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक मकान की तीसरी मंजिल पर पुताई कर रहा मजदूर नीचे गिर गया। मजदूर की नीचे गिरते ही मौत हो गई। मामला राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां एक मकान में पुताई कर रहे मजदूर का काम करते वक्त पैर फिसल गया। मजदूर के नीचे गिरते ही उसका सिर फट गया। आवाज सुनकर मौके पर अन्य लोग आ गए। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। जल्द ही पुलिस भी मौके पर पहुंच जाएगी। मृतक करोंद निवासी बताया जा रहा है। वह मजदूरी का काम करता था। मंगलवार को वह अशोका गार्डन के मकान नंबर 82/2 में पुताई करने आया था।

publive-image

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article