Breaking News: ग्वालियर में हुआ बड़ा हदसा, मशीन अनलोड करते वक्त तीन नगर निगम कर्मचारियों की मौत

Breaking News: ग्वालियर में हुआ बड़ा हदसा, मशीन अनलोड करते वक्त तीन नगर निगम कर्मचारियों की मौत

ग्वालियर। प्रदेश के ग्वालियर में शनिवार के सुबह एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां महाराज बाड़ा पर तीन नगर निगम कर्मचारियों की मौत हो गई। वहीं दो अन्य कर्मचारी घायल गए हैं। दरअसल स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व यहां महाराज बाड़ा पर नगर निगम के पुराने मुख्यालय पर झंडा लगाने पहुंचे थे। इसी दौरान फायर ब्रिगेड की हाइड्रोलिक मशीन की क्रेन टूट गई। इसमें तीन कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य कर्मचारी घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के मौके पर हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article