Breaking News: भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत, 7 लोग घायल, दो की हालत गंभीर

Breaking News: भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत, 7 लोग घायल, दो की हालत गंभीर breaking-news-three-killed-7-injured-two-critical-in-road-accident

Breaking News: भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत, 7 लोग घायल, दो की हालत गंभीर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। यहां एक तेज रफ्तार कार पुल से नीचे गिर गई। हादसे में 7 लोग घायल हो गए। गंभीर घायल होने पर 2 लोगों को रायपुर रेफर किया गया। लेकिन इस भीषण हादसे में तीन लोग काल के गाल में समा गए। जानकारी के मुताबिक ये लोग डोंगरगढ़ से माता के दर्शन कर रायपुर लौट रहे थे और मोहन नगर थाना क्षेत्र में ये हादसा हो गया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आनन फानन में लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। सीएम भूपेश बघेल ने हादसे में दुख जताया है।

https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1447071599362932736?s=20

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article