Breaking News: नक्सलियों ने सर्चिंग पर निकली पुलिस टीम पर किया हमला, दो जवान शहीद -

Breaking News: नक्सलियों ने सर्चिंग पर निकली पुलिस टीम पर किया हमला, दो जवान शहीद

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर से बड़ा मामला सामने आया है, यहां नक्सलियों ने सर्चिंग पर निकली पुलिस टीम पर एंबुश लगाकर हमला कर दिया, इस हमले में दो जवान शहीद हो गए हैं। वहीं हमले के बाद नक्सली मौके से फरार हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक जवान कड़ेनार कैप पर थे वहीं कैंप के बीच वह सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान नक्सलियों ने उनपर हमला कर दिया। वहीं इस हमले में सहायक सेनानी सुधाकर शिंदे और सहायक उप निरीक्षक गुरमुख सिंह शहीद हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोपहर लगभग 12:10 बजे आईटीबीपी की 45वीं बटालियन की ई कंपनी को गश्त पर रवाना किया गया था। उन्होंने बताया कि दल के जवान जब शिविर से छह सौ मीटर की दूरी पर थे तभी नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। हमले में शिंदे और सिंह शहीद हो गए। अधिकारियों ने बताया कि हमले के बाद माओवादी एक एके-47, दो बुलेट प्रूफ जैकेट तथा एक वायरलेस सेट लूट कर ले गए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद अतिरिक्त सुरक्षा बलों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है तथा हमलावर नक्सलियों की खोज शुरू कर दी गई है।

डीआरजी दल रवाना
घटना की सूचना मिलते ही सर्चिंग के लिए डीआरजी के जवानों का दल रवाना किया गया है। इस पुरे मामले की पुष्टि करते हुए आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि नक्सली इस घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए है। जिनकी तलाश अभी जारी है।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password