/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2021-12-08-at-1.44.17-PM.jpeg)
तमिलनाडु। तमिलनाडु में सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त Bipin Rawat Helicopter Crash हुआ। हेलिकॉप्टर में वरिष्ठ अधिकारी सवार थे। तमिलनाडु के कोयंबटूर और सुलूर के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुए एमआई-सीरीज के हेलिकॉप्टर में सीडीएस CDS बिपिन रावत Bipin Rawat, उनके कर्मचारी और परिवार के कुछ सदस्य सवार थे। खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। ख़बरों के मुताबिक हेलीकॉप्टर में 14 लोग सवार थे। जिसमे फ़िलहाल 4 लोगों की मौत की खबर है।
हादसे पर मध्यप्रदेश के सीएम ने भी दुःख जताया है। उन्होंने कहा कि, 'तमिलनाडु में सीडीएस जनरल बिपिन रावतजी और सेना के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को ले जा रहे सेना के एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर मिली. मैं उनकी सलामती और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।'
https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1468494566332325890
https://twitter.com/IAF_MCC/status/1468494305182371845
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us