Breaking News: कटनी वन मंडल क्षेत्र में मृत मिला तेंदुआ, जांच में जुटा विभाग

Breaking News: कटनी वन मंडल क्षेत्र में मृत मिला तेंदुआ, जांच में जुटा विभाग breaking-news-leopard-found-dead-in-katni-forest-division-orders-for-investigation-issued

Breaking News: कटनी वन मंडल क्षेत्र में मृत मिला तेंदुआ, जांच में जुटा विभाग

नरेंद्र पटेल, कटनी। प्रदेश के कटनी वन मंडल क्षेत्र में मंगलवार को एक तेंदुआ मृत मिला है। मामले की जानकारी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। मृत तेंदुए की उम्र करीब 4 साल बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक यह तेंदुआ कटनी के पास खड़रा ग्राम के करीब मिला है। जानकारी मिलने के बाद तेंदुए के मृत शरीर को पोस्टमार्टम के लिए जबलपुर स्थित नानाजी देशमुख वन्य जीव पशु चिकित्सा विश्व विद्यालय ले जाया गया है। हालांकि वन अधिकारियों ने शिकार की आशंका से इंकार कर दिया है। जबलपुर और कटनी वन मण्डल ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article