/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/attack.jpg)
विनोद यादव, सिवनी। प्रदेश के सिवनी जिले में बुधवार को तेंदुए ने एक महिला पर हमला बोल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया है। मामला सिवनी जिले के मोहगांव का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक यहां रहने वाली 50 वर्षीय रंगीता गैलरिया बीते रोज जंगल में लकड़ियां लेने गई थी। इसी दौरान वहां तेंदुआ दिख गया। तेंदुए ने महिला पर हमला बोल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। मामले की जानकारी वन विभाग को दे दी गई है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us