Breaking News: श्योपुर में आई बाढ़ को लेकर सरकार की बड़ी कार्रवाई, कलेक्टर और एसपी को हटाया

Breaking News: श्योपुर में आई बाढ़ को लेकर सरकार की बड़ी कार्रवाई, कलेक्टर और एसपी को हटायाBreaking News: Government's big action regarding the floods in Sheopur, Collector and SP removed

Breaking News: श्योपुर में आई बाढ़ को लेकर सरकार की बड़ी कार्रवाई, कलेक्टर और एसपी को हटाया

श्योपुर। ग्वालियर-चंबल अंचल में आई बाढ़ के दौरान लापरवाही बरतने को लेकर अधिकारियों पर गाज गिरना शुरी हो गई है। जिले में आई बाढ़ के बाद सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां कलेक्टर राकेश कुमार श्रीवास्तव और एसपी संपत उपाध्याय को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। जिसके बाद श्योपुर में 2013 बैच के IAS शिवम वर्मा को नए कलेक्टर के रूप में नियुक्त किया है। वहीं नए एसपी अनुराग सुजानिया को बनाया गया है। जानकारी के मुताबिक बाढ़ के दौरान तत्काल नियंत्रण नहीं कर पाने और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के वाहन पर कीचड़ फेंकने के आरोप में कलेक्टर राकेश कुमार श्रीवास्तव और एसपी संपत उपाध्याय को गृह विभाग के आदेश के बाद निलंबित कर दिया गया है।

इन अधिकारियों को भी हटाया
कलेक्टर और श्योपुर एसपी के साथ श्योपुर सीएमओ मिनी अग्रवाल को भी उनके पद से हटा दिया गया है। अब यहां का कार्यभार सीनियर आईएएस आयुक्त नगरीय प्रशासन निकुंज श्रीवास्तव द्वारा संभाला जाएगा।

लोगों में था आक्रोश
जिले में आई बाढ़ ने जमकर तबाही मचाई थी। जिसके बाद लोग काफी आक्रोश में थे, वहीं लोगों ने बाढ़ के बाद सरकार से कलेक्टर को हटाने की मांग की थी। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा कलेक्टर को हटाने का मोर्चा भी चलाया गया था। वहीं शनिवार को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर जब बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे थे तो इस दौरान भी लोगों ने उनके सामने कलेक्टर को हटाने की मांग रखी थी। जिसके बाद सरकार ने अब फसला लेते हुए कलेक्टर राकेश कुमार श्रीवास्तव और एसपी संपत उपाध्याय को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article