Breaking News: पारिवारिक विवाद के चलते युवक ने काटा अपना गला, अस्पताल में तोड़ा दम

भोपाल। राजधानी के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने अपना गला काट लिया। गला काटते ही हड़कंप मच गया। घरवालों ने आनन-फानन में युवक को अस्पताल पहुंचाया। युवक को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक गला काटने की वजह पारिवारिक विवाद माना जा रहा है।