Breaking News: रात 3 बजे घर में शॉर्टसर्किट से फैला करंट, तीन लोगों की मौत

Breaking News: रात 3 बजे घर में शॉर्टसर्किट से फैला करंट, तीन लोगों की मौत Breaking News: At 3 pm, the current spread due to short circuit in the house, three people died

Breaking News: रात 3 बजे घर में शॉर्टसर्किट से फैला करंट, तीन लोगों की मौत

जबलपुर। प्रदेश के जबलपुर शहर में गुरुवार रात को एक हादसा हो गया। यहां शुक्रवार तड़के 3 बजे शॉर्ट सर्किट में आग लगने के कारण मकान में करंट फैल गया। इस करंट की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने बताया कि यह हादसा जबलपुर के गोराबाजार थाना अंतर्गत पिंक सिटी के एक घर में हुआ है। यहां गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात करीब 3 बजे मकान में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। इस कारण पूरे मकान में करंट फैल गया। करंट फैलने से इसकी चपेट में तीन लोग आ गए। तीनों की मौत हो गई। मृतकों के नाम सोनी 32 साल, रितु सोनी 39 साल और परी सोनी 7 साल हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article