Breaking news: कोरोना की नकली दवाओं के बाद  नकली वैक्सीन, लाखों की ठगी

Breaking news: कोरोना की नकली दवाओं के बाद  नकली वैक्सीन, लाखों की ठगीBreaking news: After Corona's fake medicines, fake vaccines, lakhs cheated

Breaking news: कोरोना की नकली दवाओं के बाद  नकली वैक्सीन, लाखों की ठगी

सतना।नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन, दवाईयों के बाद एक मामला नकली कोरोना वैक्सीन का भी सामने आया है। दरअसल यह मामला मुंबई की एक हाउसिंग सोसाइटी से आया है। जहां करीब 390 लोगों को कोरोना की नकली वैक्सीन लगा दी गई। जैसे ही मामले का खुलासा हुआ तो लोगों के बीच हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपी सतना से गिरफ्तार हुआ है।

यह है पूरा मामला

दरअसल कुछ दिनों पहले मुंबई की हीरानंदानी हाउसिंग सोसाइटी में वैक्सीन का कैंप लगाया गया था। वहीं इस कैंप में वैक्सीन लगाने जो गिरोह आया था, उसने खुद को नानावती हॉस्पिटल की तरफ का बताया। कैंप में मौजूद लोगों ने उनपर यकीन किया और वैक्सीन लगवा ली। जानकारी के मुताबिक कैंप में वैक्सीन लगवाने वाले लोगों की संख्या 390 थी। वहीं वैक्सीन लगवाने वाले
लोगों के मुताबिक गिरोह ने न केवल उन्हें नकली वैक्सीन लगाई बल्कि उनसे 5 लाख रूपए की ठगी भी की है। पीड़ित लोगों का कहना है कि जब वैक्सीन लगवाने के बाद उन्होंने गिरोह से वाक्सिनेशन सर्टिफिकेट की मांग तो गिरोह ने दो दिन का कहकर टाल दिया और वहां से फरार हो गए।

इस तरह हुआ ठगी का खुलासा

जानकारी के मुताबिक जब दो दिनों तक भी सोसाइटी के लोगों को सर्टिफिकेट नहीं मिला तो लोगों ने नानावती हॉस्पिटल में फोन किया और इस बात की जानकारी मांगी। इस पर अस्पताल ने कैंप के आयोजन की बात पर साफ इंकार कर दिया। वहीं अस्पताल की बात सुनकर लोगों के बीच हड़कंप मच गया। जिसके बाद सोसाइटी के लोगों ने ठगी की शिकायत तुरंत कांदिवली थाने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी हरकत में आई और गिरोह के 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं गिरोह के एक सदस्य मोहम्मद करीम को पुलिस ने सतना से गिरफ्तार
किया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस अभी गिरफ्तार हुए आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाने में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article