Breaking News : 6 महीने बढ़ा मुख्य सचिव इक़बाल सिंह बैंस का कार्यकाल

Breaking News : 6 महीने बढ़ा मुख्य सचिव इक़बाल सिंह बैंस का कार्यकाल

मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस मुख्यसचिव बने रहेंगे। केंद्र सरकार ने उनका कार्यकाल 6 महीने के लिए बढ़ा दिया है। इकबाल सिंह का रिटायरमेंट 30 नवंबर को होना था लेकिन सरकार ने उनका कार्यकाल बढ़ा दिया है। अब बैंस 30 मई को रिटायर होंगे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के रिटायरमेंट और अगले मुख्य सचिव को लेकर असमंजस की स्थिति बनी थी। खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मामले में प्रस्ताव भेजा था इतना ही नहीं वह खुद मामले को लेकर दिल्ली पहुंचे थे। बता दें कि मुख्य सचिव पद की दौड़ में खुद इकबाल सिंह बैंस, अनुराग जैन और मोहम्मद सुलेमान नाम शामिल थे।

आपको बता दें कि इससे पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा ने 1958 बैच के सीएस रहे आरपी कपूर को 6 महीने का एक्सटेंशन दिया था। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पूर्व में सीएस रहे आर परशुराम और बीपी सिंह को 6-6 महीने का एक्सटेंशन दिला चुके हैं। यह भी बता दें कि इकबाल सिंह बैंस कई विभागों में रह चुके है। वह कई जिलों के कलेक्टर का जिम्मा भी संभाला चुके है। इकबाल सिंह बैंस सीएम शिवराज के भरोसेमंद माने जाते है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article