Bone in Veg Biryani : वेज बिरयानी में मिली हड्डी, फिर हुआ यह

Bone in Veg Biryani : वेज बिरयानी में मिली हड्डी, फिर हुआ यह

इंदौर। खाने के शौकीन लोग आए दिन किसी न किसी रेस्टोरेंट में पहुंच जाते हैं। इनके बीच कुछ ऐसे भी लोग हैं जो सिर्फ वेज खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या हो अगर वेज खाने में हड्डी निकल आए। कुछ ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के इंदौर में सामने आया है। यहां एक रेस्तरां के मालिक के खिलाफ शाकाहारी भोजन में कथित तौर पर मांसाहारी वस्तु परोसे जाने का मामला दर्ज किया गया है।

इस संबंध में पुलिस उपायुक्त संपत उपाध्याय ने जानकारी दी है कि अल्बा बैरिस्तो रेस्तरां के मालिक स्वप्निल गुजराती के खिलाफ एक ग्राहक आकाश दुबे ने शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारी के मुताबिक ग्राहक दुबे ने सोमवार की वेज बिरयानी का ऑर्डर दिया, लेकिन खाने के दौरान उसे अपने भोजन में हड्डियां मिलीं। इसके बाद दुबे ने वेटर और होटल के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद गलती मानते हुए माफी मांगी गई।

इसके बाद दुबे ने पुलिस से शिकायत की। शिकायत दर्ज कराते हुए उन्होंने कहा कि इस घटना से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उपाध्याय ने कहा कि रेस्तरां मालिक गुजराती के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 298 (धार्मिक भावनाओं को आहत करने) के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article